फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teej promotes women empowerment: Saini

तीज से महिला सशक्तिकरण को मिलता हैं बढ़ावा : सैनी

Sun, 27 Jul 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 27 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teej promotes women empowerment: Saini
तीज उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करतीं महिलाएं।
भिवानी। तीन दिवसीय तीज महोत्सव एवं स्वदेशी अपनाओ कार्यक्रम का आयोजन हनुमान जोहड़ी मंदिर के स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। तीज महोत्सव के समापन कार्यक्रम के अवसर पर हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का आयोजन बालयोगी महंत चरणदास महाराज के नेतृत्व में किया गया। सैनी ने कहा कि आज स्वदेशी अपनाओ मुहिम को बल देना चाहिए। मुख्यमंत्री लोकल कारोबारियों को बढ़ावा दे रहे हैं, देश के प्रधानमंत्री भी स्वदेशी पर जोर दे रहे हैं। हमारा भी कर्तव्य बनता है हमें भी अपने देश की वस्तुओं को उसे करना चाहिए तीन दिवसीय महोत्सव के माध्यम से आध्यात्मिक और सामाजिक बातों के बारे में समझाया गया। इस मौके पर भिवानी विधायक घनश्याम सराफ, अनुराधा सैनी, धीरज सैनी, ओमकेश्वर प्रेम, प्रेमलता सर्राफ, ओम प्रकाश सैनी, पूर्व प्रधान राजकुमार सैनी जमालपुरिया, संदीप सैनी एडवोकेट, शिव, राम सैनी, सत्यनारायण सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुआ तीजोत्सव पर सांस्कृतिक मेला उत्सव




भिवानी। अग्रवाल महिला मंडल ट्रस्ट की ओर से तीजोत्सव मेले का रंगारंग शुभारंभ न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित राजश्री सभागार में किया गया। तीजोत्सव मेला 2025 हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा थीम पर आधारित रहा। इसमें ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं के साथ-साथ शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी प्रतिष्ठित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ की धर्मपत्नी प्रेमलता सर्राफ रहीं। उन्होंने महिलाओं के साथ उत्सव की खुशियों को साझा करते हुए भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की सराहना की और तीज जैसे पारंपरिक पर्वों को सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण का माध्यम बताया। मेले में पारंपरिक वेशभूषा, गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं पारंपरिक पकवानों की सुंदर झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीज महोत्सव में तंबोला, म्यूजिकल चेयर, प्रश्रोत्तरी सहित विभिन्न गतिविधियों में लिया हिस्सा


संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी। जेसीआई की ओर से रोहतक गेट स्थित एक निजी रेस्तरां में तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के गु्रप डांस और बच्चों द्वारा मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया और खास तौर पर संस्था के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक सामान व खेल सामान की प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर तंबोला, म्यूजिकल चेयर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी सदस्यों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। जेसीआई भिवानी के प्रधान राहुल बासिया व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सारिका अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों से नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत का पता चलता है।

हरियाली तीज के अवसर पर किया पौधरोपण
भिवानी। हरियाली तीज के शुभ अवसर पर भिवानी क्लब की ओर से एक पौधा, एक जिंदगी अभियान का आयोजन सीनियर सिटीजन क्लब सेक्टर-13 में किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा समाज में पौधरोपण के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर अशोक और औषधीय महत्व के वृक्षों का पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के बाद सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पेड़-पौधों की देखभाल करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।


हनुमान जोहड़ी मंदिर में तीज महोत्सव का उल्लास, मातृशक्ति का सम्मान व सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन

भिवानी। हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय तीज मेला महोत्सव रविवार को अपने पूरे उल्लास पर रहा। जानकारी देते हुए पुजारी ध्यानदास महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ की धर्मपत्नी प्रेमलता सर्राफ तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर जींद नगर परिषद की चेयरपर्सन डाॅ. अनुराधा सैनी ने शिरकत की। अतिथि महिलाओं ने मौजूद अन्य महिलाओं संग पारंपरिक उत्साह के साथ झूला झूलकर और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर तीज पर्व का आनंद लिया। महोत्सव में पारंपरिक गीतों और नृत्यों की धूम रही। महिलाओं ने समूह में तीज के लोकगीत गाए और पारंपरिक हरियाणवी नृत्यों की प्रस्तुति दी। मेहंदी , रंगोली और लोक नृत्य प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर बालयोगी महंत चरणदास ने कहा कि इस तीज महोत्सव का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति का सम्मान करना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर सीमा सिंधु, सुशीला पुनिया, ममता सैनी, किरण सैनी, किरण गुप्ता, मुस्कान वर्मा, सरोक कौशिक, कौशल, सुरेंद्र सिवाड़ा मौजूद रहे।


वनवासी कल्याण आश्रम बच्चों के साथ मनाई हरियाली तीज
भिवानी। वनवासी कल्याण आश्रम में हरियाली तीज के अवसर पर महिला समिति के सदस्यों की ओर से पारंपरिक तरीके से हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वनवासी कल्याण आश्रम संचालक जय भगवान शर्मा ने बताया कि आश्रम के बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाए जाते हैं, ताकि उत्तर पूर्व क्षेत्रों से आए हुए बच्चों में संस्कृति, संस्कार और संपर्क की भावना पनपती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed