फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Technical fault in 220 KV Bapoda power station due to overload, 35 power cuts in the city

Bhiwani News: ओवरलोड से 220 केवी बापोड़ा पावर स्टेशन में आई तकनीकी खामी, शहर में लगे 35 बिजली के कट

Mon, 12 Jun 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Technical fault in 220 KV Bapoda power station due to overload, 35 power cuts in the city
भिवानी। गर्मी बढ़ने के साथ ही पावर सब स्टेशन पर लोड बढ़ गया है। सोमवार सुबह बापोड़ा के 220 केवी पावर सब स्टेशन में हॉट प्वाइंट में अचानक तकनीकी दिक्कत आ गई। इसकी वजह से भिवानी शहर के अधिकांश हिस्से की बिजली आपूर्ति को तोशाम के 132 केवी पावर सब स्टेशन से संचालित करना पड़ा। वहीं हांसी रोड का 33 केवी पावर सब स्टेशन भी सोमवार को बिजली का लोड नहीं झेल पाया और ट्रिप हो गया। इसकी वजह से शहर को भी दिनभर बिजली के करीब 35 बिजली कट की वजह से चार घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

ओवरलोड होने की वजह से कई फीडरों को बंद करना पड़ा, जबकि बारी बारी से फीडर चलाने पड़े। गर्मी में बिजली कट से लोग भी बेहाल हो गए। बापोड़ा के 220 केवी पावर स्टेशन के आइसोलेटर हॉट प्वाइंट में अचानक एक क्लैंप खराब हो गई। इसकी वजह से 132 केवी पुराना पावर हाउस सहित अन्य शहरी फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

बापोड़ा के पावर हाउस में खराबी के बाद डबल सर्किट लाइन से शहर को तोशाम के 132 केवी पावर स्टेशन से आपूर्ति दी गई। लेकिन पहले से ओवरलोड पावर स्टेशन से एक साथ सभी फीडरों का संचालन संभव नहीं हुआ तो कुछ फीडरों को बंद कर बारी-बारी से आपूर्ति दी गई। इस बीच शहर वासियों को गर्मी में बिजली कट ने पसीने से बेहाल कर डाला। हालांकि बापोड़ा पावर स्टेशन पर क्लैंप बदलने के बाद आपूर्ति को दोपहर होने से पहले ही चालू करा दिया गया। इसी बीच हांसी रोड के 33 केवी पावर सब स्टेशन की ओवरलोड से हालत खराब हो गई। इस सब स्टेशन से करीब सात शहरी फीडरों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोड के कारण एक ही समय में तीन से चार फीडरों पर ही आपूर्ति दी गई जबकि तीन फीडरों को बंद रखना पड़ा। ये सिलसिला दिनभर जारी रहा। भिवानी जिले में रोजाना 92 लाख यूनिट बिजली की खपत बनी है।







डबल सर्किट से जुड़े हैं शहरी फीडर, फिर भी झेला बिजली संकट

निमड़ीवाली पावर थर्मल और प्रेमनगर बीबीएमबी से जुड़ा बापोड़ा का 220 केवी पावर स्टेशन भिवानी का सबसे पुराना और मदर पावर स्टेशन भी है। इससे शहर का पुराना 132 केवी पावर स्टेशन संचालित होता है। पुराना 132 केवी पावर स्टेशन में कोई दिक्कत आती है तो उस स्थिति में तोशाम 132 केवी से भी शहरी फीडरों पर बिजली आपूर्ति संभव है। इसके अलावा इंडस्ट्रीज और हुडा सेक्टर में भी 132 केवी पावर स्टेशन बने हैं। अचानक कोई तकनीकी खराबी आती है तो इनके फीडरों का संचालन भी बिगड़ जाता है। शहरी दायरे के 33 केवी सब स्टेशन भी इन्हीं से संचालित हो रहे हैं।







शहर के इन फीडरों पर झेली उपभोक्ताओं ने परेशानी

शहर के कृष्णा कालोनी फीडर, अस्पताल फीडर, पटेल नगर फीडर, नया बाजार फीडर, दिनोद गेट फीडर, पतराम गेट फीडर, वाटर वर्क्स फीडर, जेल फीडर के तहत आने वाले शहरी दायरे के बिजली उपभोक्ताओं ने सोमवार को बिजली कट झेला और किस्तों में बिजली आपूर्ति मिली।







33 केवी पावर सब स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता, 10 केवीए का लगेगा ट्रांसफार्मर
हांसी रोड के 33 केवी सब स्टेशन में फिलहाल 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए यहां 10 केवीए का अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर भी जल्द लगाया जाएगा। इसके बाद ओवरलोड से निजात मिलेगी।


बापोड़ा के 220 केवी पावर स्टेशन पर हॉट प्वाइंट में अचानक तकनीकी दिक्कत आई थी, जिसकी वजह से शहर के 132 केवी पावर स्टेशन को तोशाम के 132 केवी पावर स्टेशन से संचालित किया और तकनीकी खामी दूर होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।


-सुमित कलसन, एसडीओ, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम।



शहरी दायरे के फीडरों की ओवरलोड समस्या दूर कर दी गई है। 33 केवी पावर स्टेशन में भी 10 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके बाद पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ जाएगी और बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।

-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed