{"_id":"68697dbfc49f47e64b085bfd","slug":"technical-employees-leave-office-duty-and-work-in-the-field-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136420-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस ड्यूटी छोड़ फील्ड में लगे टेक्निकल कर्मचारी : मुकेश जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफिस ड्यूटी छोड़ फील्ड में लगे टेक्निकल कर्मचारी : मुकेश जाखड़
Sun, 06 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
जूई में विभिन्न मांगों को पूरा कराने के लिए बैठक करते अनुबंधित विद्युत कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूई। सब डिविजन में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक सब डिविजन प्रधान मुकेश जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला और जिला अध्यक्ष ईमरान बापोडिया ने भाग लिया। बैठक के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल ने सब डिविजन एसडीओ प्रेम सिंह को ज्ञापन सौंपा। मुकेश जाखड़ ने बताया कि कई तकनीकी कर्मचारी ऑफिस में ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि उनकी नियुक्ति फील्ड कार्यों के लिए की गई है।
कुछ जेई और फोरमैन अपने चहेते कर्मचारियों को मुंशी बनाकर कार्यालय कार्यों में लगाए हुए हैं, जिससे फील्ड में लाइन स्टाफ की भारी कमी हो गई है। ज्ञापन में उन्होंने फील्ड में लाइन स्टाफ की कमी और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर प्रमुख मांगें उठाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एक-एक कर्मचारी को तीन-तीन फीडर की जिम्मेदारी दी गई है, जिनकी लंबाई भी अत्यधिक है, जिससे काम का बोझ असमान रूप से बढ़ गया है। कई फीडरों पर तो केवल एचकेआरएन के अनुबंधित कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं, जहां नियमित कर्मचारियों की तैनाती की आवश्यकता है ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। ज्ञापन पर एसडीओ प्रेम सिंह ने सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व सचिव दिनेश जांगड़ा, राजेश, चरण सिंह, नरेंद्र, नरेश, संदीप, सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
बारिश को देखते हुए सुरक्षा किट और रेनकोट की मांग
संघ ने सभी अनुबंधित कर्मचारियों को टीएंडपी किट उपलब्ध कराने की मांग भी की है। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए रेनकोट उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई, ताकि कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा मिल सके और वे बेहतर तरीके से कार्य कर सकें।