Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teachers' union protests against anomalies in transfer drive

तबादला ड्राइव की विसंगतियों के विरोध में अध्यापक संघ ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Teachers' union protests against anomalies in transfer drive
भिवानी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से बुधवार को लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र श्योराण एवं संचालन जिला सचिव राजेश सभ्रवाल द्वारा किया। अध्यापकों ने नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए सरकार पर आरोप लगाए कि तबादला प्रक्रिया के माध्यम से हजारों पद समाप्त किए जा रहे हैं यह पूरी प्रक्रिया शिक्षा एवं शिक्षक के लिए गंभीर खतरा है।
विज्ञापन

अध्यापकों ने आरोप लगाया कि बिना किसी तर्क के एवं शिक्षा अधिकार कानून की उल्लघंना करते हुए जिला भिवानी से प्राचार्य, मुख्याध्यापक, मौलिक मुख्य अध्यापक, पीजीटी बॉयलोजी, गणित, कैमिस्ट्री, पॉलटिकल साइंस, डीपीई एवं पीटीआई, टीजीटी अंग्रेजी, हिंदी, गणित व विज्ञान विषयों के सैंकड़ों पदों को कैप्ट या सरप्लस कर दिया है। इस अव्यवहारिक रेशलाइजेशन से न केवल अध्यापकों को दूसरे जिलों में जाना पड़ेगा अपितु शिक्षण व्यवस्था चरमरा जाएगी, इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सरकार शीघ्र-अतिशीघ्र कैप्ट एवं सरप्लस पदों को खोले, शिक्षा अधिकार कानून एवं शिक्षा नियमावली अनुसार सभी विद्यालयों में सारे पद सृजित हो, हर विद्यालय में मुखिया का पद सुनिश्चित हो, दोबारा वैकेंसी सूची जारी हो एवं स्टेशन भरने हेतु पर्याप्त समय दिया जाए। इस अवसर पर अजीत राठी, अनिता कुमारी, सरोज रानी, कृष्णा सिवाच, सज्जन सिवानी, राजेश राहड़, संजय सैनी, अनिल श्योराण, राजबीर वर्मा, जगबीर गोयत, सुमेर आर्य, राजेश ढांडा, सोमदत्त शर्मा, नंदकिशोर सोलंकी, विनोद पिंकू, सत्यवान भूंगला, राजेश यादव, संदीप पंघाल, अनूप सिवाच, रमेश बामला, दयाचंद फौगाट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पोस्ट कैप्ट करना गलत: राजसिंह
तोशाम। तबादला नीति के तहत इस समय खोले गए पोर्टल में हिंदी व अंग्रेजी विषय को पढ़ाने को लेकर अध्यापकों में रोष है। अध्यापकों का कहना है कि ट्रांसफर ड्राइव से मालूम हुआ है कि अब दसवीं तक की कक्षाओं में हिंदी विषय को संस्कृत पढ़ाने वाला टीचर व अंग्रेजी विषय को एसएस टीचर पढ़ाने का काम करेगा। इससे दोनों ही भाषाओं के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर एसोसिएशन जिला प्रधान राज सिंह घणघस का कहना है कि कई विद्यालयों से अन्य विषयों की भी पोस्ट कैप्ट कर ली गई हैं जो गलत है। इनको तुरंत खोला जाना चाहिए और भाषा शिक्षण के लिए हिंदी, इंग्लिश के प्रवक्ताओं को उच्च विद्यालयों में लगाया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed