Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teachers should identify early signs of child exploitation: Pawan Kumar

बच्चों के शोषण के शुरुआती संकेत पहचानें शिक्षक : पवन कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers should identify early signs of child exploitation: Pawan Kumar
भिवानी। बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षक शोषण और दुर्व्यवहार के शुरुआती संकेत पहचानें और समय रहते संबंधित विभाग को सूचित करें। यह आह्वान सीजेएम-कम-सचिव पवन कुमार ने मंगलवार को टीआईटीएस कॉलेज में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्कशॉप के समापन पर किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, जिला शिक्षा विभाग और टीआईटीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वर्कशॉप में शिक्षकों को बाल संरक्षण, बाल अधिकारों, साइबर सुरक्षा और बच्चों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पवन कुमार ने कहा कि बच्चों के अधिकारों का संरक्षण केवल प्रशासन और कानून व्यवस्था से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, इसमें शिक्षकों की भूमिका भी अहम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के सबसे अधिक संपर्क में रहते हैं, इसलिए वे शोषण, दुर्व्यवहार और मानसिक परेशानी के शुरुआती संकेत पहचान सकते हैं। बच्चों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण से बचाने के लिए जागरूकता के साथ समय पर कार्रवाई जरूरी है। किसी बच्चे के साथ दुर्व्यवहार, उत्पीड़न या शोषण की जानकारी मिलने पर मामले को नजरअंदाज न करें और तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप में पैनल अधिवक्ता अनुराधा खनगवाल, डीसीपीओ नरेंद्र और साइबर वेलफेयर को-ऑर्डिनेटर विष्णु सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। उन्होंने बाल अधिकारों की सुरक्षा, शोषण एवं दुर्व्यवहार की पहचान, साइबर अपराधों से बचाव और ऐसे मामलों में अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पवन कुमार ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी को विद्यालयों में व्यवहारिक रूप से लागू करने और विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित बचपन के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। समापन दिवस पर भिवानी, तोशाम, सिवानी, लोहारू और कैरू खंड के शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed