फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teachers honored for their outstanding performance in Nipun Haryana Mission

Bhiwani News: अध्यापकों को निपुण हरियाणा मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teachers honored for their outstanding performance in Nipun Haryana Mission
भिवानी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निपुण हरियाणा मिशन के तहत बुधवार को संपर्क टीवी डिवाइस और संपर्क स्मार्टशाला एप में उच्च स्पार्कल स्कोर प्राप्त करने वाले अध्यापकों और विद्यालयों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एबीआरसी भारत यादव और प्रवीण कुमार ने किया। इस अवसर पर जिले के 61 अध्यापकों, 21 विद्यालयों और 29 एबीआरसी-बीआरपी स्टाफ सहित कुल 111 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, जिला एफएलएन कोर्डिनेटर सुनील कुमार और मनीष कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सभी को सम्मानित किया। सुभाष भारद्वाज ने कहा कि सही कर्म और सही ढंग से सीखना शिक्षा को आसान और प्रभावी बनाता है। वहीं संपर्क दीदी एप के जिला कोर्डिनेटर मनीष कुमार ने बताया कि विभाग के आदेश विद्यालयों तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है और सभी को इन शिक्षकों और स्टाफ की भांति संपर्क टीवी डिवाइस एवं स्मार्टशाला एप में उच्च स्पार्कल स्कोर का प्रयोग करके नई ऊचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed