फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teachers did not get salary for two months in the state

Bhiwani News: प्रदेश में दो महीने से शिक्षकों को नहीं मिला वेतन

Fri, 24 Feb 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teachers did not get salary for two months in the state
राजकीय माध्यमिक विद्यालय लालावास

विज्ञापन
भिवानी। शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से की जा रही लापरवाही व अनियमितता का खामियाजा स्कूलों के अध्यापकों को भुगतना पड़ रहा है। दिसंबर में 20 दिन देरी से मिला था। दो माह से शिक्षकों को वेतन जारी नहीं किया गया है। शिक्षा निदेशालय के द्वारा वित्त विभाग को शिक्षा विभाग का ई-पोस्ट डेटा न भेजने के कारण वित्त विभाग ने यह कदम उठाया है।
शिक्षा निदेशालय के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण दिसंबर माह का वेतन भी कर्मचारियों को 20 दिन की देरी से मिला था, लेकिन इस बार फिर निदेशालय द्वारा विभाग को सही डाटा उपलब्ध नहीं कराने के कारण शिक्षकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। समय से वेतन जारी न होने के कारण अध्यापकों को अनेक वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निदेशालय के अधिकारियों को जल्द ई-पोस्टिंग का सही डाटा वित्त विभाग को उपलब्ध कराना चाहिए, जिससे अध्यापकों की वेतन की समस्या हल हो सके। फरवरी माह के 25 दिन बीत चुके हैं मगर अब उनका मिडिल स्कूलों के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ का वेतन जारी नहीं किया है। कई स्टाफ सदस्य ऐसे भी है जिन्होंने बैंक से लोन या फिर ईएमआई करवाई हुआ है जिसका भुगतान महीने की 10 तारीख से पहले करना होता है। ऐसे में वेतन नहीं आने की वजह से उन्हें अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। निदेशालय की गलतियों का भुगतान शिक्षकों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
प्रदेश सरकार हर कार्य में फेल होती नजर आ रही है। सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों को उनकी मेहनत और हक के रुपये तक नहीं दे पा रही है। इसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरा महीना पूरा होने वाला है मगर अब तक वेतन नहीं आया है। कई शिक्षक व कर्मचारी ऐसे भी है जिन्होंने बैंक से लोन या फिर ईएमआई करवाया हुआ है और समय पर वेतन नहीं आने की वजह से उन्हें अतिरिक्त ब्याज देना पड़ता है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को सूचित कर चुके है मगर अब तक समाधान नहीं हुआ है।
- जयवीर नाफरिया, प्रदेश प्रवक्ता हरियाणा कर्मचारी महासंघ एवं अध्यापक संघ।
-----
वेतन का मामला ई-पोस्ट की आनी तकनीकी दिक्कतों की वजह से बना हुआ है। इसको दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद कोई दिक्कत नहीं आएगी।
- नरेश महता, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed