फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Teacher Manisha death case: Panchayat of villagers continued throughout the day in Dhani Laxman, uncertainty remains over last rites

शिक्षिका मनीषा मौत प्रकरण: ढाणी लक्ष्मण में दिनभर चली ग्रामीणों की पंचायत, अंतिम संस्कार पर संशय बरकरार

Wed, 20 Aug 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Teacher Manisha death case: Panchayat of villagers continued throughout the day in Dhani Laxman, uncertainty remains over last rites
मनीषा की मौत मामले में ​भिवानी के गांव ढिगावा मंडी में तैनात पुलिस बल ।
ढिगावा/लोहारू। शिक्षिका मनीषा मौत प्रकरण में सोमवार आधी रात को ढिगावा में एसडीएम मनोज दलाल और डीएसपी संजीव कुमार के साथ धरना कमेटी के सदस्यों और परिजनों की हुई बैठक के बाद मंगलवार सुबह से ही प्रशासन ने मृतका मनीषा के शव का अंतिम संस्कार करवाने के प्रयास तेज कर दिए। लेकिन इसी बीच पुलिस के दावों से नाखुश ग्रामीणों ने ढाणी लक्ष्मण में देर रात से ही एकजुट होना शुरू कर दिया और मंगलवार सुबह होते होते गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और पंचायत शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव में परिजनों की मौजूदगी में शुरू हुई पंचायत में लोगों ने शिक्षिका की मौत के मामले की हर पहलू से जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। उधर, पुलिस के लिए शव का अंतिम संस्कार करवाना चुनौती बन चुका है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, हांसी सहित कई जिलों से पुलिस बल ढिगावा में तैनात किया गया है। ढिगावा कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील दिखाई दिया। उधर पुलिस ने किसी भी तनावपूर्ण स्थिति से निपटने और अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी।
विज्ञापन

13 अगस्त को सिंघानी में दो दिन से लापता ढाणी लक्ष्मण की मनीषा का शव बरामद होने के बाद प्रकरण तूल पकड़ने लगा था और मामले में दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए धरना शुरू कर दिया था। प्रदेश के पक्ष और विपक्ष के बड़े नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए धरना स्थल पर पहुंचकर दोषियों की गिरफ्तारी के लिए आवाज बुलंद की थी। सोमवार देर रात इस मसले पर पुलिस द्वारा खुलासा किए जाने के बाद धरना कमेटी ने धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी। लेकिन पुलिस के खुलासे से नाराज अनेक लोगों ने ढाणी लक्ष्मण में धरना शुरू कर दिया। ढाणी लक्ष्मण में धरनारत लोग इस मामले की निष्पक्षता से जांच करने और अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ गए हैं। धरने पर सुरेश कोथ और राजस्थान के भी कई बड़े चेहरे पहुंचे। देर सायं तक मृतका के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------

छावनी में बदला ढिगावा कस्बा, कई जिलों से पहुंची पुलिस की कंपनी
मंगलवार सुबह से ही ढिगावा में पुलिस फोर्स का आवागमन जारी रहा तथा दोपहर तक ढिगावा कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। भारी संख्या में महिला पुलिस बल भी तैनात किया गया है। उपायुक्त साहिल गुप्ता और एसपी सुमित कुमार, एसडीएम मनोज दलाल, डीएसपी संजीव गौर सहित पुलिस के कई अधिकारी सुबह से ही ढिगावा में मौजूद रहे। दूसरे जिलों से भी पुलिस की कई कंपनी मौके पर बुलाकर तैनात की गई।
-----------------------------
सोशल मीडिया से माहौल गर्माया
मृतका शिक्षिका के पिता संजय और दादा रामकिशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण ढाणी लक्ष्मण में जमा हो गए। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। ढाणी लक्ष्मण गांव में सभी रास्तों को भी ग्रामीणों ने अवरुद्ध कर दिया।

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed