{"_id":"6ad7ba9bb1008f24b60c0204","slug":"teacher-killed-after-being-hit-by-a-bus-at-obra-chowk-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158999-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ओबरा चौक पर बस की टक्कर से अध्यापिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ओबरा चौक पर बस की टक्कर से अध्यापिका की मौत
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। गांव ओबरा में सोमवार दोपहर करीब दो बजे बस की टक्कर से 42 वर्षीय जेबीटी अध्यापिका पूनम देवी की मौत हो गई। वह ओबरा चौक पर सामान लेने दुकान की ओर जा रही थीं तभी बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें भिवानी के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पूनम देवी ढाणी ओबारा के राजकीय विद्यालय में कार्यरत थीं। पुलिस को दी शिकायत में ओबरा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी भाभी पूनम देवी के साथ स्कूटी पर घरेलू सामान लेने गया था। ओबरा चौक पहुंचने पर पूनम देवी दुकान की ओर जाने लगीं तभी पीछे से तेज गति और कथित लापरवाही से आ रही बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी गिर गई और पूनम देवी बस के नीचे आ गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भिवानी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शिकायतकर्ता के अनुसार बस के आगे अंग्रेजी में ‘सालासर एक्सप्रेस’ लिखा हुआ था। जांच अधिकारी उग्रसेन ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंगलवार को शव का पोस्टर्माटम करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।