{"_id":"6599986ea107f71b620f713f","slug":"tea-shopkeeper-died-under-suspicious-circumstances-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-11335-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: संदिग्ध हालात में हुई चाय दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: संदिग्ध हालात में हुई चाय दुकानदार की मौत
Sat, 06 Jan 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव देवसर निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
गांव देवसर निवासी फूल कुमार (42) देवसर मोड़ पर चाय की दुकान चलाता था। शनिवार सुबह वह चाय की दुकान के बाहर ही अलाव सेंक रहा था तो उसे अचानक खून की उल्टी आई। इसके बाद वह बेसुध होकर गिर पड़ा। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचते इससे पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर सूचना पुलिस को दी। जूईकलां पुलिस ने शव का शनिवार दोपहर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। संवाद