फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tax of Rs 30 lakh deposited, city council office will open today also

Bhiwani News: 30 लाख रुपये का टैक्स हुआ जमा, आज भी खुलेगा नगर परिषद कार्यालय

Mon, 01 Apr 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Tax of Rs 30 lakh deposited, city council office will open today also
भिवानी। बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए शनिवार को छुट्टी के दिन भी नगर परिषद कार्यालय खुला रहा। छूट का लाभ उठाते हुए शनिवार को 24 प्रॉपर्टी धारकों ने 30,1585 रुपये का टैक्स जमा करवाया। रविवार को भी टैक्स जमा करवाने वालों के लिए नगर परिषद कार्यालय खुला रहेगा।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा सरकार द्वारा बकाया प्राॅपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए शहरी क्षेत्र के नागरिकों को तीसरी बार 31 मार्च तक का समय दिया गया है। शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा शनिवार व रविवार को छुट्टी होने के बावजूद भी प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए कार्यालय खोला गया। सुविधा का लाभ उठाते हुए शनिवार को 24 प्रॉपर्टी धारकों ने 30,1585 रुपये का टैक्स जमा करवाया। सरकार द्वारा 15 प्रतिशत छूट के साथ बकाया प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने का अंतिम मौका दिया गया है।
विज्ञापन

इनमें 2010- 11 से 2022-23 तक का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भरवाया जा रहा है। सरकार की ओर से बकाया प्राॅपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी की पूरी छूट दी गई है। लेकिन कुल बकाया टैक्स पर 15 प्रतिशत की छूट स्वयं द्वारा प्रमाणित करने पर ही मिलेगी। बिना प्रमाणित किए छूट का कोई प्रावधान नहीं है। शनिवार को कुल 301585 रुपए का टैक्स जमा करवाया गया। रविवार को भी बकाया टैक्स दाताओं के लिए नगर परिषद के कैश काउंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों की सुविधा के लिए छुट्टी के दिन भी ब्याज माफी के साथ बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए कार्यालय खुला रखा गया है। रविवार को भी लोग बकाया प्रॉपर्टी टैक्स छूट का लाभ उठाते हुए जमा करा सकते हैं। इसका एक फायदा यह भी होगा कि टैक्स नियमित भुगतान होने पर प्रॉपर्टी संबंधी गलतियां भी दुरुस्त हो जाएंगी।
- भवानी प्रताप, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article