{"_id":"6877f22386b38823b8012d44","slug":"tangled-street-light-wires-in-huda-colony-become-a-cause-of-danger-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-136905-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हुडा कॉलोनी में उलझे स्ट्रीट लाइट के तार बने खतरे का कारण, समाधान न होने पर धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हुडा कॉलोनी में उलझे स्ट्रीट लाइट के तार बने खतरे का कारण, समाधान न होने पर धरने की चेतावनी
Thu, 17 Jul 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। हुडा कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट के मुख्य लाइन के तारों के आपस में उलझ जाने से कॉलोनीवासियों के बीच खतरे का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी ललित जैन, बनारसी दास, केपी सिंह, कर्मबीर सिंह, रामधन, मैनपाल और तेजबीर ने बताया कि मकान नंबर 20 से लेकर 26 तक मुख्य विद्युत लाइन का तार बुरी तरह उलझा हुआ है, जिससे कोई भी दुर्घटना हो सकती है।
लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर विभाग के कनिष्ठ अभियंता से संपर्क किया गया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। समस्या के समाधान न होने पर कॉलोनीवासियों ने सीएम विंडो, कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभियंता, उपायुक्त व नगर पालिका में शिकायतें भेजी हैं, ताकि जल्द से जल्द समाधान हो सके। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि तारों को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो वे धरना देने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि यह तकनीकी लापरवाही न केवल असुविधा, बल्कि जीवन के लिए भी खतरा बन रही है, जिसे प्रशासन गंभीरता से ले।