{"_id":"6738d211fcb7b4da2d0f2884","slug":"talent-search-competition-will-be-held-from-18th-to-22nd-november-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125836-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 18 से 22 नवंबर तक होगी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 18 से 22 नवंबर तक होगी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता
Sat, 16 Nov 2024 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले के स्कूलों में 18 से 22 नवंबर तक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। खंड स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी जिलास्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा छठी से बारहवीं तक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत विभाग का उद्देश्य बच्चों का मनोरंजन व उनमें छिपी प्रतिभा को बाहर निकालना है। इससे विद्यार्थी प्रतिभा के अनुसार अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिभा दिखा सकें।
इस प्रतियोगिता में संगीत, डांस, विजुअल आर्ट, थियेटर कलाओं में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन खंड स्तर 18 से 22 नवंबर तक किया जाएगा। खंड स्तर पर विजेता विद्यार्थी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय प्रतिभा खोज का आयोजन दो से सात दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
खंडस्तर पर 18 से 22 नवंबर तक प्रतिभा खोज का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। खंड स्तर पर विजेता विद्यार्थी जिलास्तर आयोजित होने वाली प्रतिभा खोज में हिस्सा लेंगे।
- संतोष नागर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।