{"_id":"6980e1ec318b66b0c20bf663","slug":"suresh-kaushik-became-the-head-with-the-consent-of-12-villages-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146257-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 12 गांवों की सहमति से सुरेश कौशिक बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 12 गांवों की सहमति से सुरेश कौशिक बने प्रधान
Mon, 02 Feb 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खरक। गांव खरक कलां स्थित दादी सती छबीलनदे प्रांगण में पूर्व सरपंच रामकुमार शर्मा नौरंगाबाद की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज-12 की प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12 गांवों की सहमति से सुरेश कौशिक को ब्राह्मण समाज-12 का प्रधान नियुक्त किया गया। साथ ही समाज के नाम पर बनाए गए नए संगठन को मान्यता न देने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज-12 पहले से ही विधिवत रूप से कार्यरत है और किसी नए गठन की आवश्यकता नहीं है।
सभा में बताया गया कि एक वर्ष पूर्व भी सुरेश शर्मा खरक कलां के नेतृत्व में संगठन का गठन किया गया था, जो समाजहित में निरंतर कार्य कर रहा है। नव-नियुक्त प्रधान सुरेश कौशिक ने कहा कि संगठन समाज सुधार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा और नशा, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या सहित अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाएगा, ताकि एक सभ्य और संस्कारवान समाज का निर्माण किया जा सके। बैठक में पूर्व चेयरमैन रामोतार शर्मा, पवन शर्मा, सुरेश शर्मा, पूर्व सरपंच चर्तुभुज शर्मा, रामधारी शर्मा, कलिंगा से राजेश अत्री, राजपाल, जयभगवान समेत खरक कलां, केलंगा, बामला, सिरसा घोघड़ा, रिवाड़ीखेड़ा, सीसर, नौरंगाबाद, सैय, खरक खुर्द और ढाणी हरसुख सहित 12 गांवों के लोग माैजूद रहे।