फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sunshine during the day brings relief, but chills in the morning and evening

Bhiwani News: दिन में धूप से सुकून, सुबह-शाम ठिठुरन

Sun, 07 Dec 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day brings relief, but chills in the morning and evening
हांसी-भिवानी मार्ग पर सुबह के समय छाई हल्की धुंध। संवाद
भिवानी। मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सुबह और शाम ठंडी हवा चलने से लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। दिन में धूप राहत जरूर देती है, लेकिन शाम ढलते ही तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे की चादर से दृश्यता भी प्रभावित होने लगी है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार आठ दिसंबर को ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में अधिक गिरावट देखी जा सकती है।
विज्ञापन

जिले में ठंडी हवा चलने से ठिठुरन भरी ठंड लगातार बढ़ रही है। इसका प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखा जा रहा है। इस कारण शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में आने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 1500 के पास पहुंच गया है। अस्पताल में आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा शिकायतें खांसी की आ रही हैं जो ठीक होने में पांच से सात दिन का समय ले रही है। इसके अलावा गले में खराश, नजला और सांस संबंधी परेशानियां भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें एहतियात
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने सलाह दी कि मौसम में बदलाव के समय स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम सैर पर जाते समय शरीर को अच्छे से ढक कर रखें और ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचें। विशेष रूप से बुजुर्ग और छोटे बच्चों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इसके साथ ही भोजन में ऐसी सामग्री शामिल करें जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed