{"_id":"61f2e3f60c8db567e474ccb8","slug":"sunny-relief-from-cold-bhiwani-news-hsr6229233150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: धूप निकली, ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: धूप निकली, ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
भिवानी। कई दिन तक ठंड से बेहाल हुए जिलावासियों ने गुरुवार को धूप निकलने से राहत महसूस की। हालांकि अलसुबह और शाम के बाद लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा मगर दिन में धूप की वजह से काफी गर्माहट रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान कम होने की वजह से जहां लोगों की कंपकंपी छूट रही है। वहीं हर रोज सुबह कोहरे की सफेद चादर खिंची दिखाई देती है। गुरुवार को मौसम में बदलाव हुआ और तेज धूप निकली। शुक्रवार को फिर से तेज धुंध पड़ने के आसार हैं।
वायु प्रदूषण भी रहा सामान्य
सर्दी बढ़ने के साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया था। गुरुवार को शहर का एक्यूआई 161 दर्ज किया गया। यह सामान्य श्रेणी में आता है। लगभग एक सप्ताह पहले एक्यूआई 411 तक पहुंच गया था जो बहुत ज्यादा खराब श्रेणी में होता है। उस समय सांस से संबंधित बीमारी के मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
वर्जन:
फिलहाल मौसम गेहूं और सरसों की फसल के लिए लाभदायक है। अगर पाला गिरता है तो किसान फसल में नुकसान से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें।
- डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उपनिदेशक।