{"_id":"695ac5d318fe729cc20672ac","slug":"sunlight-remained-ineffective-mercury-reached-155-degrees-cold-wave-increased-the-chill-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-144906-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: धूप रही बेअसर, 15.5 डिग्री पहुंचा पारा, शीतलहर बढ़ा रही ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: धूप रही बेअसर, 15.5 डिग्री पहुंचा पारा, शीतलहर बढ़ा रही ठिठुरन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में ठिठुरन भरी ठंड लगातार गहराती जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में हल्की धूप जरूर दिखाई दी लेकिन शीतलहर के सामने वह बिल्कुल बेअसर साबित हुई। ठंडी हवाओं की तीव्रता के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।
शीतलहर के प्रभाव से बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों में निमोनिया और कोल्ड डायरिया की शिकायतें बढ़ रही हैं। बुजुर्गों में बदन और जोड़ों के दर्द की समस्या के साथ-साथ सांस व अस्थमा के मरीजों को भी सांस लेने में परेशानी हो रही है। नजला के मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शहर के निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि ठंड के मौसम में बुखार, खांसी, जुकाम और छाती जाम के मरीज बढ़ रहे हैं। बच्चों में निमोनिया अधिक देखने को मिलता है। प्रारंभिक चरण में खांसी के साथ यह धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेता है। उन्होंने कहा कि शीतलहर में बाहर जाने से बचना चाहिए और ठंडी हवा की सीधे चपेट में आने से सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन
आज भी जारी रहेगी शीतलहर
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि और मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 5 और 6 जनवरी को बादलवाई छाने और शीतलहर के प्रभाव की संभावना है। इसके साथ ही हल्की धुंध भी रहने की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ सकती है।