फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sundar Atri was made the candidate from BJP in Bawanikheda, AAP made Suresh Singh, retired from BSF, from Loharu and Mahila Mani was made the candidate from Siwani.

Bhiwani News: बवानीखेड़ा में भाजपा से सुंदर अत्री को बनाया प्रत्याशी, आप ने लोहारू से बीएसएफ से सेवानिवृत्त सुरेश सिंह व सिवानी से महिला मणि को बनाया प्रत्याशी

Sat, 15 Feb 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sundar Atri was made the candidate from BJP in Bawanikheda, AAP made Suresh Singh, retired from BSF, from Loharu and Mahila Mani was made the candidate from Siwani.
टिकट मिलने के बाद साधु संत से आर्शीवाद लेता सुंदर अत्री।
भिवानी। नगर पालिका चुनावों में भाजपा ने बवानीखेड़ा से अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिया है। जबकि लोहारू और सिवानी में भाजपा अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी। हालांकि आम आदमी पार्टी ने लोहारू और सिवानी में अपने प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है। जिले की तीन नगर पालिका बवानीखेड़ा, लोहारू व सिवानी में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा नपा चुनाव में चेयरमैन के तौर पर सुंदर अत्री पर भाजपा ने विश्वास जताया है। हालांकि सुंदर अत्री की पत्नी कमला देवी पहले नपा चेयरपर्सन रह चुकी हैं। वहीं लोहारू में आम आदमी पार्टी ने बीएसएफ से सेवानिवृत्त सुरेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। सिवानी में महिला मणि को अपना प्रत्याशी बनाया है। नपा चुनाव में चेयरमैन के दावेदारों की होड़ में राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों को इस बार पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

सुंदर अत्री ने 2014 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा
बवानीखेड़ा। नगर पालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए बवानीखेड़ा से राजनीतिक समीकरण साधते हुए भरोसेमंद चेहरे के रूप में सुंदर अत्री पर दांव खेला है। सुंदर अत्री पिछले 16 वर्षों से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2009 से समाजसेवा व राजनीति कॅरिअर की शुरुआत करते हुए सुंदर अत्री ने 2014 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। वर्तमान में 45 वर्षीय सुंदर अत्री स्वच्छ भारत मिशन के सदस्य हैं। इसके अलावा कष्ट निवारण समिति के भी सदस्य हैं। वहीं भाजपा सदस्यता प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। पूर्व में मंडल महामंत्री के पद पर रह कर पार्टी के लिए काम कर चुके हैं। वहीं पूर्व में बवानीखेड़ा अनाज मंडी के प्रधान भी रह चुके हैं। इनकी पत्नी कमला देवी पूर्व में 2013-18 में नपा चेयरपर्सन रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने विश्वास जताया विश्वास : अत्री
संवाददाता से बातचीत में सुंदर अत्री ने बताया कि 2014 से पार्टी के लिए कार्य कर रहा हूं। पार्टी ने विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी। फिलहाल पार्टी ने विश्वास जताते हुए मुझे नगर पालिका अध्यक्ष पद की टिकट दी। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायाब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल, राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक कपूर सिंह सहित जिलास्तर के सभी नेता, पदाधिकारी व कस्बे की जनता के आभारी है।
सुंदर अत्री
उम्र : 45 वर्ष
शिक्षा : ग्रेजुएट
निवासी : बवानीखेड़ा
टिकट मिलने की वजह : सुंदर अत्री 2014 से भाजपा से जुड़े हैं और 2009 से ही क्षेत्र में समाजसेवी के तौर पर सक्रिय कार्य कर रहे हैं। इससे पहले उनकी पत्नी भी नपा चेयरपर्सन रह चुकी हैं।
लोहारू से प्रधान पद के लिए तीन तो पार्षद के लिए 10 ने दाखिल किए नामांकन
लोहारू। आम आदमी पार्टी ने लोहारू व सिवानी नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लोहारू नगर पालिका से सुरेश सिंह व सिवानी नगर पालिका से मणि पत्नी सुरेंद्र को उम्मीदवार घोषित किया है। नामांकन दाखिल करने के पांचवें दिन लोहारू में विभिन्न वार्डों के पार्षद पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन जमा कराया।
पांचवें दिन तक शहर के 17 उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। बता दें कि आगामी 2 मार्च को लोहारू नगर पालिका के अध्यक्ष और 14 वार्डों के पार्षद पदों के लिए चुनाव होने हैं। अब तक नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप सैनी, पवन कुमार, सुरेश सिंह और राजकुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
वहीं वार्ड एक से ममता, वार्ड दो से सुनील सोलंकी, वार्ड तीन से सुरेंद्र कुमार, वार्ड चार से महेश, वार्ड पांच से किरण कुमारी, संजु कुमारी, वार्ड सात से सुमेर सिंह तथा वार्ड नौ से रवि अग्रवाल, वार्ड 10 से निरंजन, संदीप व जयसिंह, वार्ड 11 से रूबी, वार्ड 12 से दिव्या ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वार्ड 6, 8, 13 व वार्ड 14 से अब तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
बवानीखेड़ा में नामांकन के चौथे दिन 17 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
बवानीखेडा। नामांकन के चौथे दिन शनिवार को नगर पालिका बवानीखेडा से 17 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। इसमें से अध्यक्ष पद के लिए तीन और पार्षद पद के लिए 14 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम महेश कुमार ने बताया कि प्रधान पद के लिए टींकू, अजीत कुमार व रमेश कुमार सहित तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं पार्षद पद के लिए वार्ड नं एक से तीन, वार्ड नं तीन से एक, वार्ड नंबर छह से दो, वार्ड नंबर नौ से तीन, वार्ड नंबर 11 से एक, वार्ड नंबर 15 से दो और वार्ड नंबर 16 से दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
नामांकन के चौथे दिन सिवानी से 29 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
सिवानी। नगर पालिका सिवानी से नामांकन के चौथे दिन 29 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार को नगर पालिका वार्ड पार्षद के लिए 24 तथा प्रधान पद के लिए 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इसमें पूजा, पूजा रानी, अन्नु लोहिया, वंदना व तरन्नुम केडिया ने प्रधान पद के लिए आवेदन किया।

वहीं वार्ड पार्षद के लिए वार्ड नं 14 में एक, वार्ड नंबर 3 में एक, वार्ड नंबर 8 में दो, वार्ड नंबर 2 में पांच, वार्ड नंबर 16 में दो, वार्ड नंबर 11 में दो, वार्ड नंबर 1 में दो, वार्ड नंबर 9 में एक, वार्ड नंबर 4 में तीन, वार्ड नंबर 10 में तीन तथा वार्ड नंबर 7 में दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को भी 6 उम्मीदवारों ने वार्ड पार्षद के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। अब तक वार्ड पार्षद व प्रधान पद के लिए कुल 35 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed