{"_id":"66de45610e3144693d087884","slug":"sumit-yadav-won-100-meter-race-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-122819-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सुमित यादव ने जीती 100 मीटर दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सुमित यादव ने जीती 100 मीटर दौड़
Mon, 09 Sep 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय राज्यस्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कियों के खेल हुए। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों ने खेल प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता के समापन पर डीईओ नरेश महता, बीईओ शिवकुमार तंवर, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान रामोतार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। शिक्षाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि एथलेटिक्स खेल की 100 मीटर दौड़ में सुमित यादव सोनीपत प्रथम, केशव फतेहाबाद द्वितीय, आदित्य सोनीपत तृतीय रहे। लंबीकूद में रजत फतेहाबाद प्रथम, प्रिंस वर्मा सिरसा द्वितीय, आदित्य सोनीपत तृतीय रहे। 80 मीटर बाधा दौड़ में मानव सोनीपत प्रथम, सुमित यादव सोनीपत द्वितीय, अभिनव सिरसा तृतीय रहे।
विज्ञापन
अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कियों की नेटबाल प्रतियोगिता में रिवाड़ी, सिरसा, झज्जर, अंडर-19 आयु वर्ग में सिरसा, हिसार, रिवाड़ी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। समापन सत्र में बीईओ शिवकुमार तंवर ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान सहदेव पीटीआई देवसर, राजेश डीपीई कलिंगा और जोगेंद्र पीटीआई मिताथल मौजूद रहे।