{"_id":"650866a10226b63a6f07e994","slug":"sudden-demise-of-haryanvi-folk-singer-kanwarpal-kalinga-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: हरियाणवी लोक गायक कंवरपाल कलिंगा का आकस्मिक निधन, डेंगू से पीड़ित अस्पताल में थे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: हरियाणवी लोक गायक कंवरपाल कलिंगा का आकस्मिक निधन, डेंगू से पीड़ित अस्पताल में थे भर्ती
Mon, 18 Sep 2023 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 18 Sep 2023 08:32 PM IST
सार
सोमवार अल सुबह तीन बजे रोहतक के निजी अस्पताल में दम तोड़ा है। दस साल से लोक गायक के तौर पर कंवरपाल कलिंगा ने अपनी पहचान बनाई थी।
विज्ञापन
कंवरपाल कलिंगा का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू से पीड़ित हरियाणवी लोक गायक कंवरपाल कलिंगा (35) का सोमवार अल सुबह रोहतक के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कंवरपाल कलिंगा को परिजन बुखार से पीड़ित होने के बाद रोहतक लेकर पहुंचे थे। कंवरपाल के भाई राजेंद्र ने बताया कि डेंगू के कारण प्लेटलेट्स काफी कम हो गईं थीं, जिस कारण मुंह से खून आने के बाद कंवरपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
कंवर पाल कलिंगा पिछले दस सालों से उत्तरी भारत में लोक गायक के तौर पर मशहूर रहे हैं। वे धार्मिक आयोजनों, रात्रि जागरण के अलावा रागनी गायन में नामी कलाकारों में शुमार रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव कलिंगा में किया गया। इसमें हरियाणा के लोक कलाकार वीरपाल खरकिया, सुनीता बेबी, सुमन गोस्वामी, अनिल बलंबा, अजमेर बलंबा सहित अनेक कलाकार शामिल हुए।
विज्ञापन
कंवरपाल के गुरु खजान ने बताया कि उनका शिष्य लोक गायकी में उत्तरी भारत का बढ़िया कलाकार रहा है। उनके अचानक इस तरह चले जाने से भिवानी सहित पूरे प्रदेश ने एक अच्छा कलाकार खो दिया है।
विज्ञापन
खजान सिंह ने बताया कि सिंगर कंवरपाल कलिंगा नाम ये यू ट्यूब पर काफी गाने सोशल मीडिया पर भी खूब सराहे गए हैं वहीं उनके फेसबुक अकाउंट सिंगर कंवरपाल कलिंगा पर भी उनके गानों की अच्छी चर्चा रहती है। उनका प्रसिद्ध गाना क्यूं ढोंग रचा री सै भी समर्थकों में काफी सराहा गया है।