{"_id":"6664ee1a78d5e764950ab75b","slug":"sudden-death-of-class-iv-employee-of-jawahar-navodaya-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-118430-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जवाहर नवोदय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की अचानक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जवाहर नवोदय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की अचानक मौत
Sun, 09 Jun 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव देवराला के जवाहर नवोदय में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की शनिवार सुबह अचानक मौत हो गई। परिजन उसे अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया इसकी सूचना कैरु पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव देवराला निवासी सतबीर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 45 वर्षीय रामभगत जवाहर नवोदय विद्यालय में बतौर चतुर्थ श्रेणी काम करता था। शनिवार सुबह दस बजे अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतबीर ने बताया कि रामभगत तीन बच्चों का पिता था, उसके दो लड़के और एक लड़की हैं, सभी बच्चे अविवाहित हैं। फिलहाल कैरू पुलिस ने मृतक के भाई सतबीर के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।