{"_id":"6817a61742fa21f2e608ca38","slug":"students-were-taught-traffic-rules-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-133636-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
Sun, 04 May 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 04 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को यातायात के नियमों के बारे में बताते यातायात पुलिस अधिकारी सीताराम।
भिवानी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रविवार को शहर के रोहतक गेट चौक पर ट्रैफिक पुलिस विभाग की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों और राहगीरों को यातायात के नियमों के बारे में अवगत करवाया गया।
इस जागरूकता अभियान में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तुरंत चालान किए गए। इस मौके पर यातायात पुलिस अधिकारी सीताराम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भिवानी के दिशा निर्देश पर शहर भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके अंतर्गत नाबालिग बच्चों और स्कूली छात्रों सहित आमजन को यातायात के नियमों के बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन देने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोइ भी नाबालिग बच्चा वाहन चलाते पाया गया तो वाहन जब्त करने के साथ-साथ बच्चों के माता-पिता पर भी कार्रवाई की जा सकती है।