{"_id":"691617f104cf4647350d95f4","slug":"students-were-taught-the-lessons-of-social-service-discipline-and-culture-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142474-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और संस्कारवान बनने का पाढ़ पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और संस्कारवान बनने का पाढ़ पढ़ाया
Thu, 13 Nov 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
पंडित सीताराम शास्त्री शिक्षण महाविद्यालय भिवानी के प्रांगण में स्काउट एवं गाइड के तृतीय सोपान
भिवानी। पंडित सीताराम शिक्षण महाविद्यालय के प्रांगण में वीरवार को चार दिवसीय स्काउट एवं गाइड के तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.निर्मल दहिया के निर्देशनुसार शिविर का शुभारंभ जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) पवन कुमार शास्त्री एवं जिला संगठन आयुक्त (गाइड) रितु परमार की अध्यक्षता में किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन, संस्कारवान और चरित्रवान बनने का पाढ़ पढाया। ि
जिला संगठन आयुक्त पवन कुमार शास्त्री ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में जिलेभर से 40 यूनिट लीडर्स और 350 स्काउट एवं गाइड्स भाग लेंगे। जिला प्रशिक्षण आयुक्त नरेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षण दल में श्रीभगवान शास्त्री, संयुक्त संगठन आयुक्त राकेश रोहिल्ला, स्काउट मास्टर हरीश शर्मा, मनजीत शर्मा प्रशिक्षण का कार्यभार संभालेंगे।
प्रशिक्षण शिविर में विशेष रूप से आमंत्रित रवींद्र वैद्य, प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़ ने प्रतिभागियों को साइबर हमलों से अवगत करवाते हुए उनसे बचने के उपाय बताए। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन स्काउट एवं गाइड्स को स्काउटिंग का इतिहास, भारत में स्काउट आंदोलन का आरंभ, स्काउटिंग के मूलभूत सिद्धांत, फ्लैग सेरिमनी, स्काउट/गाइड प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, स्काउट गाइड नियम विषयों से अवगत करवाया गया। सभी प्रतिभागियों ने प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया।