Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students submit their reapear and re evaluation fee till tomorrow.

रीअपीयर और रिवेल्यूएशन की फीस जमा करने के लिए सीबीएलयू ने खोला ऑनलाइन पोर्टल, कर तक कराएं जमा

Wed, 08 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Students submit their reapear and re evaluation fee till tomorrow.
भिवानी। यूजीसी की नई गाइडलाइन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ-साथ विद्यार्थियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। ऐसे में कोविड-19 की वजह से परीक्षा देने से बच रहे विद्यार्थियों को अब हर हाल में परीक्षा देनी होगी। इसके लिए यूजीसी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर ही यह जिम्मेवारी थोप दी है। इसको ध्यान में रखते हुए सीबीएलयू प्रशासन ने री-अपीयर और रिवेल्यूएशन की फीस जमा से वंचित विद्यार्थियों को फीस जमा करवाना का एक मौका ओर दे दिया है।
विज्ञापन

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत भिवानी और चरखी दादरी जिले के करीब 70 कॉलेज आते हैं। सीबीएलयू के अंतर्गत पढ़ाने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को अपनी रीअपीयर और परीक्षा के अंकों के पुनर्मूल्यांकन करवाने के लिए फॉर्म भरकर तय फीस के साथ जमा करवाना होता है। लॉकडाउन के चलते यह तय तिथि निकल गई थी। जिसके कारण काफी विद्यार्थी रीअपीयर और रिवेल्यूएशन की फीस जमा नहीं करवा पाए। उनको ध्यान में रखते हुए सीबीएलयू प्रशासन विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने का एक मौका ओर दिया है। इसके तहत स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थी को रिअपीयर के लिए लेट फीस के साथ दो हजार रुपये और रिवेल्यूएशन के लिए सात सौ रुपये फॉर्म के साथ यूनिवर्सिटी की साइट पर ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। इसके लिए नौ जुलाई अंतिम तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

सीबीएलयू के अंतर्गत पढने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थी जोकि रिअपीयर और रिवेल्यूएशन की फीस जमा नहीं करवा पाएं थे। उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने उन्हें एक मौका ओर दिया है। विद्यार्थी 9 जुलाई तक अपना फॉर्म और फीस ऑनलाइन जमा करवा सकते है। इसके लिए फीस तय करके नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पवन गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएलयू भिवानी।
फोटो: 12
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed