{"_id":"68432300801caf516c0fd059","slug":"students-interested-in-taking-admission-in-iti-can-apply-till-june-20-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-135132-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 20 जून तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 20 जून तक कर सकते हैं आवेदन
Fri, 06 Jun 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
शहर की राजकीय आईटीआई
भिवानी। जिले में स्थित पांच आईटीआई में छह जून से नए सत्र में दाखिला लेने के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है। वहीं 16 ट्रेड्स में 850 सीटें हैं। प्राचार्य बलबीर सिंह ने बताया कि 10 वीं पास विद्यार्थी जो आईटीआई कर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन छह जून से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है। सभी विद्यार्थी तय समय सीमा के अंतराल में दाखिला अवश्य करवा लें। उन्होंने बताया कि जिले में कुल पांच आइटीआई हैं। इसमें से भिवानी में 16 ट्रेड्स में 850 सीटें हैं। आईटीआई में आठवीं, दसवीं व 12वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए विद्यार्थी के पास खुद की ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र व आधार नंबर के साथ योग्यता प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
आईटीआई करने के फायदे
10वीं व 12वीं के बाद आईटीआई कोर्स करने के बाद जल्दी नौकरी पाने के अवसर खुल जाते हैं। तकनीकी कोर्स होने के कारण उद्योगों में मांग होती है। आईटीआई कोर्स करने के बाद सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी के रास्ते खुल जाते हैं। आईटीआई कोर्स के दौरान विद्यार्थियों में व्यावहारिक कौशल विकसित किए जाते हैं, जो नौकरी हासिल करने के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा आईटीआई करने के बाद विद्यार्थी खुद का स्वरोजगार भी कर सकता है।