फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Student Jiya won a bronze medal at the Sub-Junior National Boxing Championship

Bhiwani News: सब-जूनियर नेशनल बॉक्सिंग स्पर्धा में छात्रा जिया ने जीता कांस्य पदक

Sun, 05 Jul 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 05 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Student Jiya won a bronze medal at the Sub-Junior National Boxing Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। विद्यांतरिक्ष सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा जिया ने जालंधर (पंजाब) में आयोजित पांचवीं अंडर-15 सब-जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
गौरतलब है कि इससे पहले जिया ने ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। अब राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भी पदक जीतकर उसने अपनी निरंतर प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में विद्यालय के कक्षा सातवीं के एक अन्य प्रतिभाशाली छात्र हर्ष ने कुरुक्षेत्र में 9-10 जून को आयोजित 14वीं हरियाणा स्टेट पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों से अपने माता-पिता, विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के निदेशक कर्ण मिर्ग और हेड मुकेश कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय को अपने होनहार खिलाड़ियों पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed