फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Student fed up with harassment committed suicide

Bhiwani News: फीस के लिए कॉलेज प्रबंधन की प्रताड़ना से तंग छात्रा ने दी जान

Mon, 30 Dec 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Student fed up with harassment committed suicide
लोहारू में घटनास्थल पर मौजूद फॉरेंसिक जांच के अधिकारी।
लोहारू (भिवानी)। गांव सिघानी के एक निजी महाविद्यालय में फीस के लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रताड़ना झेल रही गांव फरटिया भीमा निवासी छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। ये आरोप परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर लगाए हैं। छात्रा के पिता की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने कॉलेज प्राचार्य सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत के केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




उपमंडल के गांव फरटिया भीमा निवासी जगदीश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी सिंघानी के निजी महाविद्यालय में स्नातक कला संकाय की पांचवें सेमेस्टर की छात्रा थी। उनकी माली हालत ठीक नहीं है। वह किसी तरह से मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। इस कारण वह कॉलेज में अपनी बेटी का शुल्क समय पर जमा नहीं करा पाया। इस वजह से उनकी बेटी को पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। इससे उनकी बेटी मानसिक तनाव में रहने लगी।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्राचार्य और स्टाफ उसे फीस जमा करने के लिए तंग करने लगे थे। इसी पीड़ा में उनकी बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य सहित चार लोगों के खिलाफ के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रा के पिता जगदीश की शिकायत के आधार पर कॉलेज के प्राचार्य सहित चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। तफ्तीश में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -जितेंद्र सिंह, एसएचओ, लोहारू, थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed