फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Striking clerks surrounded the residence of Agriculture Minister

Bhiwani News: हड़ताली लिपिकों ने किया कृषि मंत्री आवास का घेराव

Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Striking clerks surrounded the residence of Agriculture Minister
​भिवानी: कृ​षि मंत्री जेपी दलाल के निवास स्थान के बाहर प्रदर्शन करते मिनि​स्ट्रिलय स्टाफ कर्मी।
भिवानी। लिपिकों की करीब एक पखवाड़े से हड़ताल जारी है। तहसील कार्यालयों में भूमि की रजिस्ट्रियों के काम ठप पड़े हैं। वहीं, जिले में करीब 2500 से अधिक चालक लाइसेंस के मामले लंबित हैं। रोजाना भिवानी तहसील में सौ से अधिक रजिस्ट्रियों का काम भी बंद पड़ा है। वीरवार को हड़ताली लिपिकों ने शहर में प्रदर्शन कर कृषि मंत्री आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

लिपिकों की बेमियादी हड़ताल का असर तहसील और उपमंडल कार्यालयों पर भी असर डाल रहा है। हड़ताल के कारण लिपिकों की सीटें खाली हैं। ऐसे में लोग भी अपने जरूरी कार्यों को लेकर चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। भिवानी तहसील कार्यालय में रोजाना ही भूमि की रजिस्ट्री से जुड़े सौ टोकन दिए जा रहे हैं, मगर एक भी टोकन पर रजिस्ट्री नहीं हो रही है। क्योंकि आरसी सहित अन्य कर्मी हड़ताल पर हैं। इसी तरह ई-दिशा केंद्र की दिशा भी बुरी है, यहां तैनात कर्मी भी हड़ताल पर गए हैं। इसकी वजह से लोगों को ऑनलाइन सेवाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मियों ने किया शहर में प्रदर्शन
सर्व कर्मचारी संघ के बैनरतले लिपिक संगठनों ने वेतन की मांग को लेकर शिक्षा बोर्ड परिसर में नौवें दिन भी हड़ताल जारी रही। लिपिकों का एक धड़ा एक पखवाड़े से लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा है। हड़ताली कर्मियों ने प्रदर्शन कर कृषि मंत्री आवास का घेराव किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। हड़ताली कर्मियों का नेतृत्व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन के प्रधान सतबीर स्वामी ने किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष मा. सुखदर्शन सरोहा ने कहा कि मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मियों की मांग वाजिब है। सरकार इसे शीघ्र पूरी करे। हड़ताली कर्मियों का अखिल भारतीय किसान सभा व सीटू ने भी समर्थन किया। इस अवसर पर मनीष घणघस, कमल सिंह, मनदीप राशिवास, सुशील आलमपुर, कृष्ण रूपाणा, वजीर सिंह, राजकुमार, सोमबीर, सुमन रानी, नरेंद्र दिनोद, अंजू, वर्षा, उपमा, मुकेश नागपाल, पिंकी, ज्योति, कविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed