फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Strengthen the resolve of self-reliant India by adopting Swadeshi: Kapoor Valmiki

स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प मजबूत करें : कपूर वाल्मीकि

Sat, 02 Aug 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 02 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the resolve of self-reliant India by adopting Swadeshi: Kapoor Valmiki
डीआरडीए हाल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक कपूर वाल्मीकि, विधायक घनश्याम सर्राफ व अन्य।
भिवानी। बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार विदेशी वस्तुओं को त्यागकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाना होगा। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। वे शनिवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी से सीधा प्रसारण दिखाए जाने के कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशभर के किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि हमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को मिलकर साकार करना है। इसके लिए सभी को मिलकर सकारात्मक भूमिका निभानी होगी। इस मौके पर उपायुक्त साहिल गुप्ता और सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विधायक कपूर वाल्मीकि ने कार्यक्रम के दौरान जिले के आकांक्षा ब्लॉक बहल में कृषि विभाग द्वारा सॉयल हेल्थ कार्ड के निर्धारित लक्ष्य से अधिक कार्ड बनाए जाने की उपलब्धि को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मृदा संरक्षण की दिशा में यह कार्य किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने सॉयल हेल्थ कार्ड की उपयोगिता और कृषि सुधार में इसके महत्व की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. विनोद फौगाट ने भी विभाग की विभिन्न योजनाओं और सॉयल हेल्थ कार्ड से संबंधित आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्ड किसानों को उनकी भूमि की उर्वरता जांचने और वैज्ञानिक ढंग से खेती करने में सहायक हैं।

जिले के किसानों के खाते में आई 26 करोड़ 22 लाख रुपये की राशि
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी से डिजिटल माध्यम से देश भर के किसानों के खातों में 20वीं किस्त की राशि जारी की गई, जिसके तहत भिवानी जिले के एक लाख 21 हजार 580 किसानों को करीब 26 करोड़ 22 लाख रुपये मिले। इससे पहले जिले के किसानों को योजना के तहत कुल 480 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी सुशील कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, बीडीपीओ सोमबीर कादयान, कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ समन्वयक डॉ. रविंद्र ढिल्लो, डॉ. गुलाब सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed