फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Street light tender stuck in code of conduct, now repair contractor will do the repair, six and a half thousand old lights replaced

Bhiwani News: आचार संहिता के फेर में फंसे स्ट्रीट लाइट के टेंडर तो अब मरम्मत ठेकेदार ही करेगा साढ़े छह हजार पुरानी लाइटें बदली

Mon, 01 Apr 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Street light tender stuck in code of conduct, now repair contractor will do the repair, six and a half thousand old lights replaced
भिवानी। शहर की सड़कों को रोशन करने का मसौदा आचार संहिता के फेर में उलझा तो नगर परिषद ने नया विकल्प तलाश लिया है। अब शहर में स्ट्रीट लाइट मरम्मत का जिम्मा संभालने वाला ठेकेदार ही करीब साढ़े छह हजार पुरानी लाइटों को बदली करेगा।
विज्ञापन

शहर में अब स्ट्रीट पोल पर ट्यूबलाइट, सोडियम बल्ब व सीएफएल नजर नहीं आएंगी, बल्कि इन्हें हटाकर इनकी जगह नई स्ट्रीट एलईडी लाइटें लगाकर दुधिया रोशनी से इलाके को सराबोर कर देगा। हालांकि नगर परिषद के पास करीब चार माह से साढ़े 16 हजार नई स्ट्रीट लाइटों की खेप स्टॉक में मौजूद है। नगर परिषद ने शहर में स्ट्रीट लाइट सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए दो चरण में स्ट्रीट लाइटें बदलने व नई स्ट्रीट लाइट लगाने का खाका तैयार किया था, इसके टेंडर होने से पहले ही चुनावी आचार संहिता लग गई।
विज्ञापन


भिवानी नगर परिषद ने शहर भर के 31 वार्डों व मुख्य जगहों पर हाई मास्क व स्ट्रीट लाइटों में सोडियम बल्ब, ट्यूबलाइट, सीएफएल लगी स्ट्रीट लाइटों की पहचान कराई थी। इसमें करीब साढ़े छह हजार बिंदुओं पर ये पुरानी लाइटें लगी हैं, जिन्हें अब हटाकर इनकी जगह नई एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। ये काम नगर परिषद में पहले से ही स्ट्रीट लाइट मरम्मत का जिम्मा संभालने वाला ठेकेदार ही कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल नगर परिषद शहर भर में स्ट्रीट लाइटों के मेंटनेंस पर सालाना करीब पौने दो करोड़ का बजट खर्च कर देती है। हालांकि नगर परिषद पुरानी लाइटों को बदलने के लिए ठेकेदार को अलग से कोई भुगतान नहीं करेगा। वहीं नगर परिषद पहले से ही मरम्मत कार्य के तहत करीब पांच हजार नए बिंदुओं पर भी स्ट्रीट लाइट व हाई मास्क लाइटों को लगवाने का खाका भी तैयार कर चुकी है। इसमें चुनावी आचार संहिता भी इसमें कोई बाधा नहीं बनेगी और शहर वासियों को स्ट्रीट लाइटों का फायदा भी मिलेगा।

साल भर से चल रही थी प्लानिंग, चार माह से स्टॉक में स्ट्रीट लाइट
नगर परिषद में करीब साल भर से ही स्ट्रीट लाइट सिस्टम को विकसित करने की प्लानिंग चल रही है। शहर की स्ट्रीट लाइट को ऑटोमेटिक पैनल सिस्टम से जोड़ने और पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट के तार बदली करने के अलावा मुख्य जगहों पर नई हाई मास्क लाइटें लगाना शामिल था। इसी तरह पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदलकर उनकी जगह आधुनिक तकनीक की स्ट्रीट लाइट लगाई जानी हैं। ये कार्य दो चरण में होने हैं और नगर परिषद ने इन कार्यों के टेंडर भी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, मगर तकनीकी दिक्कतों से ये टेंडर नहीं हुए, इसी बीच चुनावी बिगुल फूंकने से अब टेंडर संभव नहीं हैं। करीब चार माह पहले साढ़े 16 हजार नई स्ट्रीट लाइट भी नगर परिषद के पास पहुंच गई थी। जो अब विभाग के स्टॉक में हैं।

15 करोड़ से बन रही हैं शहर में नई गलियां, कई गलियों का निर्माण हुआ पूरा
नगर परिषद ने शहरी वार्डों में करीब 100 नई गलियों के टेंडर काफी पहले ही करा दिए थे, जिसके बाद गली निर्माण के कार्य अब भी चल रहे हैं। इसमें कई गलियों का काम भी पूरा हो चुका है। गली निर्माण में करीब 15 करोड़ से नगर परिषद ने टेंडर कराकर वर्क ऑर्डर अलॉट कर दिए थे। नगर परिषद द्वारा करीब शहर में 200 गलियों के निर्माण के लिए पहचान की है, अब चुनाव के बाद ही अगले चरण में बाकी बची गलियों की टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।

शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों पर भी बंद पड़ी हाई मास्क लाइटें होंगी चालू
शहर के बाजारों और चौराहों पर लंबे अर्से से बंद पड़ी हाईमास्क लाइटें भी अब चालू होंगी। इन बंद पड़ी हाई मास्क लाइटों के खराब हिस्सों को बदला जाएगा। जरूरत पड़ी तो नए पोल भी लगाए जाएंगे और उनकी फाउंडेशन का काम भी होगा। मुख्य रास्तों पर भी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किए जाने का काम मरम्मत ठेकेदार ने शुरू कर दिया है।

नगर परिषद ने पूरे शहर की स्ट्रीट लाइट सिस्टम को अत्याधुनिक ढंग से संचालित करने की योजना बनाई है। लेकिन चुनावी आचार संहिता की वजह से टेंडर नहीं हो सके, मगर अब नगर परिषद के मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदार से करीब साढ़े छह हजार बिंदुओं पर पुरानी ट्यूब लाइट, सोडियम बल्ब, सीएफएल की जगह नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। नगर परिषद के पास करीब साढ़े 16 हजार नई स्ट्रीट लाइटें स्टॉक में मौजूद हैं।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article