{"_id":"690667a1993e3d26ec03fc6a","slug":"street-construction-work-started-in-mehtab-das-dhani-at-a-cost-of-rs-30-lakh-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141945-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 30 लाख की लागत से महताब दास ढाणी में शुरू हुआ गली निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 30 लाख की लागत से महताब दास ढाणी में शुरू हुआ गली निर्माण कार्य
Sun, 02 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
नारियल तोड़कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम सर्राफ व भवानी प्रताप।
भिवानी। शहरवासियों को शनिवार को नगरपरिषद की ओर से 30 लाख रुपये की सौगात मिली। विधायक घनश्याम सर्राफ और नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर हालुवास गेट स्थित महताब दास ढाणी में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। गली निर्माण की शुरुआत पर क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर बिल्लू बादशाह, अनिल मास्टर, मनोज खनगवाल, मोनू बादशाह, तेजू सिंह और नंदी सोनी मौजूद रहे।
दरअसल, इस गली की हालत लंबे समय से खराब थी, जिसके कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब गली के निर्माण कार्य से लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार होगा।
चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि शहर की कोई भी गली कच्ची नहीं रहने दी जाएगी। अब तक करीब साढ़े तीन सौ से अधिक गलियों को पक्का करवाया जा चुका है। यदि किसी क्षेत्र में अभी भी कोई गली कच्ची है, तो सूचना मिलते ही उसका एस्टीमेट बनवाकर तुरंत निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। पहले भी सरकार ने शहर के विकास के लिए खजाने का मुंह खोला था और अब भी सार्वजनिक हित के कार्यों के लिए दिल खोलकर बजट जारी किया जा रहा है।