{"_id":"69f8eaf625a1b5f9c4020cf4","slug":"storm-and-rain-wreak-havoc-250-poles-fell-450-trees-uprooted-main-road-blocked-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150628-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आंधी-बारिश ने बरपाई तबाही, 250 खंभे गिरे, 450 पेड़ उखड़े, मुख्य मार्ग बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आंधी-बारिश ने बरपाई तबाही, 250 खंभे गिरे, 450 पेड़ उखड़े, मुख्य मार्ग बाधित
विज्ञापन
तोशाम क्षेत्र में तेज आंधी से टूटकर सड़क के बीच गिरा पेड़।
भिवानी। शहर सहित जिले भर में रविवार रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। आंधी के कारण 250 से अधिक बिजली खंभे टूटकर गिर गए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 450 से अधिक पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए जिससे मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गए और आवागमन प्रभावित रहा।
क्षेत्र में रात भर गरज के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही और संबंधित विभागों के अधिकारी सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने में जुटे रहे। सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद अधिकतर मार्गों को खोलकर आवागमन सामान्य कराया जा सका। भिवानी-जींद, भिवानी-तोशाम, भिवानी-दिनोद और भिवानी-महम मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। कई मार्गों पर अधिक पेड़ गिरने के कारण रूट डायवर्ट करना पड़ा जिससे वाहन चालकों को करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। आंधी से सबसे अधिक नुकसान बिजली निगम को हुआ है। करीब 75 ट्रांसफार्मर खराब हो गए औक 250 से अधिक बिजली खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
बवानीखेड़ा क्षेत्र में आंधी से बिजली व्यवस्था ठप
बवानीखेड़ा। क्षेत्र में रविवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। मंढाणा में 6, बवानीखेड़ा में 10, जताई में 40 तथा बलियाली, पुर, सिवाड़ा और बड़सी सहित आसपास के क्षेत्रों में दर्जनों बिजली पोल टूट गए। कई स्थानों पर पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों और खेतों में गिर गए। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई जगह हाईवे के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार भी टूटकर सड़कों पर गिर गए। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। कई घंटों तक वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने सतर्कता बरती जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अधिकातर गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई घरों की छतों पर रखे टिन शेड उड़ गए जबकि किसानों की फसलें भी प्रभावित हुईं। उपमंडल अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि आंधी के कारण अनेक खंभे गिर गए और तार टूट गए जिन्हें दुरुस्त करने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
आंधी में प्याज भंडारण शेड उड़ा
जूई। कस्बे में रविवार देर रात आंधी से गांव जूई कलां के किसान विजय रापड़िया का प्याज भंडारण शेड पूरी तरह उखड़ गया इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। शेड के नीचे रखा प्याज भी प्रभावित हुआ। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार कई जगह पेड़ और अस्थायी ढांचे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
आंधी से बिजली ढांचा ध्वस्त, निगम को 40-50 लाख का नुकसान
तोशाम। क्षेत्र में आंधी से बिजली निगम को 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 200 से अधिक बिजली खंभे ध्वस्त हो गए और कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे क्षेत्र के अधिकतर गांवों में 50 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गए जिन्हें वन विभाग की टीमों ने जेसीबी की मदद से हटवाया। रविवार शाम से ही तोशाम सहित कई गांवों में ब्लैकआउट की स्थिति रही। एसडीओ चेतन ने बताया कि पटौदी, संडवा, झुल्ली, भारीवास, खावा, बुशान, ढाणीमाहू, निगाना कलां-खुर्द, कुहाड़, बजीना, खरकड़ी सोहान, धारण, रिवासा, ढाणी रिवासा, ढाणी बीरण, तोशाम क्षेत्र के कुछ हिस्सों और मंढान सहित कई गांवों में बिजली बाधित है। एसडीओ सुनील ग्रेवाल ने बताया कि बलियाली, सूई, गारनपुरा कलां-खुर्द, बीरण, दिनोद, बापौड़ा, दांग कलां-खुर्द, सागवान सहित दो दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है।
प्रेमनगर में स्टेडियम की 300 मीटर लंबी दीवार गिर गई
तिगड़ाना। कस्बे और आसपास रविवार शाम तेज आंधी से गांव प्रेमनगर में भारी नुकसान हुआ। श्मशान घाट की करीब 200 मीटर और स्टेडियम की 300 मीटर लंबी दीवार गिर गई। कई घरों की छतें उड़ गईं और पेड़ जड़ से उखड़ गए। सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि गांव में भारी नुकसान हुआ है। ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति के प्रेस प्रवक्ता रमेश बूरा ने सरकार से पुनर्निर्माण और मुआवजे की मांग की।
चिंकारा प्रजनन केंद्र की चहारदीवारी गिरी
कैरू। गांव कैरू स्थित चिंकारा प्रजनन केंद्र की चहारदीवारी आंधी से गिर गई। कंटीले तारों सहित दीवार ढह गई। कैरू, शिमली मोड़, खापड़बास और देवराला मार्ग पर करीब दो दर्जन पेड़ गिर गए। खापड़बास में भिवानी-बहल मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा और दोनों ओर वाहनों की एक-एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। लोगों ने खुद पेड़ काटकर रास्ता खोला।
बहल-कैरू मार्ग पेड़ गिरने से अवरुद्ध
कैरू। आंधी से बहल-भिवानी मार्ग पर देवराला, खापड़बास, इंदीवाली, कैरू, शिमली मोड़, जितवानबास और हेतमपुरा सहित कई गांवों में पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई। दोनों ओर एक-एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों ने खेतों के रास्ते गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों रविंद्र, सुरेंद्र, राजा, सतबीर, धर्मवीर, प्रदीप और सूरज ने बताया कि पेड़ अचानक सड़क पर गिर गए जिससे कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
पहाड़ी मोड़ के पास हाईवे पर पेड़ गिरा, यातायात बाधित
ढिगावामंडी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर पहाड़ी मोड़ के पास पेड़ टूटकर बिजली तारों पर गिर गया। इससे यातायात बाधित हो गया। एक कार भी पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। सरपंच धर्मवीर नेहरा ने मौके पर पहुंचकर पेड़ और तारें हटवाकर यातायात सुचारू कराया। बिजली निगम के अनुसार क्षेत्र में 304 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे रविवार रात 9 बजे से सोमवार दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।