फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   State level Mahila Shakti Chess Championship will start from tomorrow

Bhiwani News: कल से शुरू होगी राज्यस्तरीय महिला शक्ति शतरंज चैंपियनशिप

Mon, 23 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 23 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
State level Mahila Shakti Chess Championship will start from tomorrow
भिवानी। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की स्थापना मिशन के तहत 24 जून से हलवासिया विधा विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राज्यस्तरीय महिला शक्ति शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस स्पर्धा में प्रदेश भर से महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त महावीर कौशिक, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश डॉ. परमिंदर कौर, उपायुक्त दादरी मुनीष शर्मा और उपमंडल मजिस्ट्रेट महेश कुमार शतरंज की बिसात पर पहला मुकाबला खेलकर करेंगे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के दौरान कच्ची बस्तियों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और शतरंज के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश भी दिया जाएगा। इस राज्यस्तरीय स्पर्धा के विजेताओं में से जिला शतरंज टीम का चयन होगा, जो जुलाई में होने वाली एचसीए की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। चयनित खिलाड़ियों की एंट्री फीस एचसीए वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन आयु वर्गों में होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता अंडर-13, अंडर-19 और ओपन वर्ग में आयोजित की जाएगी। अंडर-13 में शामिल होने के लिए खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2012 या इसके बाद और अंडर-19 में 1 जनवरी 2006 या इसके बाद होना अनिवार्य है।

सभी प्रतिभागियों को आयु प्रमाण-पत्र लाना जरूरी होगा। मुकाबले महिला और पुरुष दोनों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित होंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed