{"_id":"5e3f05ee8ebc3ee5c26357d9","slug":"sports-girls-school-bhiwani-news-rtk5413123185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप्ति, प्रीति, निकिता दौड़ी सबसे तेज, ऊंची कूद में बंटी रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप्ति, प्रीति, निकिता दौड़ी सबसे तेज, ऊंची कूद में बंटी रही अव्वल
विज्ञापन
राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ती महिला खिलाड़ी। संवाद न्यूज एज?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में हुए वार्षिक खेल महोत्सव में छात्राओं ने दम दिखाया। दीप्ति, प्रीति, निकिता ने सबसे तेज दौड़ लगाई तो ऊंची कूद में बंटी अव्वल रही।
शनिवार को हुए 17वें खेल महोत्सव के शुभारंभ पर चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. राज कुमार मित्तल मुख्यातिथि रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा की अध्यक्षता व डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में ध्वजारोहण व शपथ ग्रहण के साथ शुभारंभ हुआ। एनसीसी, एनएसएस खेल की छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। छात्राओं ने 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर दौड़, रिले रेस, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हेम्मर थ्रो, हाई जंप ट्रिपल जंप खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम महेश कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में उषा शर्मा व मुक्ता मदान ने शिरकत की। मंच संचालन प्रो. सुमित्रा व प्रो. जया ने किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। खेल निर्देशक डॉ. राजेश कुमार ने सभी आभार जताया। इस मौके पर प्रो. अजीत कुमार, प्रो. स्वर्णचंद, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. नीलम रोहिल्ला, प्रो. परमानंद, प्रो. श्वेता, प्रो. ज्योति, प्रो. सतविंदर चौहान, प्रो. सुमन, प्रोफेसर रीटा मौजूद रहा।
ये रहे खेलों के परिणाम
100 मीटर दौड़ में दीप्ति ने प्रथम, रेखा ने द्वितीय, निकिता ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ में दीप्ति ने पहला, रेखा ने दूसरा तथा प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, रेखा द्वितीय और नीकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में निकिता प्रथम, रेखा द्वितीय और सुनीता ने तृतीय स्थान पाया। लांग जंप में प्रीति प्रथम, किरण द्वितीय और बंटी तृतीय, हाई जंप में बंटी प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय व निशा तृतीय, डिस्कस थ्रो में रेखा प्रथम, निशा द्वितीय व रीतु तृतीय स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो में पूजा प्रथम, संजु द्वितीय व निशा तृतीय, शॉट पुट में किरण प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय व निशा तृतीय रहे। रिले रेस में कोमल, शिक्षा, बंटी, रीना ने प्रथम, प्रीति, दीप्ति, रेखा, मीनाक्षी ने द्वितीय व निकिता, हिमांशी, आरती, निशा ने तृतीय स्थान पाया। स्लो साइकिलिंग में सिमरन प्रथम, पूजा द्वितीय व प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर नींबू दौड़ में अभिकांक्षा ने प्रथम, शशि ने द्वितीय व रेणु और स्नेहा ने तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर रेस में कोमल ने प्रथम, पूजा ढुल ने द्वितीय व पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।