फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SP Madam save us from Dbangon

एसपी मैडम हमें दबंगों से बचाओ

Mon, 07 Dec 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 07 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
SP Madam save us from Dbangon
भिवानी। चांग रोड गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने परिवार को साथ लेकर रविवार देर शाम एसपी आवास पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ दबंग लोग लाठी, कुल्हाड़ी आदि हथियारों के साथ घूम रहे है और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। दिन में भी हमला कर उनके चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जो सामान्य अस्पताल दादरी में भर्ती है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे चांग रोड़ गांव से दलित समुदाय के लोग पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंचे, जिनमें खासी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ दबंग लोग हथियार लिए घूम रहे है और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दिन के समय भी हमला किया, जिसमें उनके चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने बताया कि पांच दिसंबर की शाम करीब छह बजे उक्त दबंग लोग अपने ट्रैक्टर से जा रहे थे। रास्ते में उनके घर आते है और घर के बाहर चारपाई पर उनके बच्चे थे। उक्त दबंगों ने ट्रैक्टर से चारपाई को टक्कर मारी। बाद में उनके घरों में घुसकर महिलाओं से अश्लील हरकतें की। रविवार सुबह इसकी शिकायत लेकर सरपंच के पास जा रहे थे तो उक्त दबंगों ने घेर लिया। लाठी डंडों कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में उनके चार लोग घायल हो गए। बाकी सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। डर के मारे हम सब अपने परिवार, बच्चों समेत गांव से बाहर है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई। इस मौके पर राम कुमार, रतन सिंह, शिव कुमार, जयभगवान, शेर सिंह, नत्थूराम, सुनील, बीर सिंह, बलवान, रतन सिंह, अंकित, नीलम, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed