{"_id":"655f8f3df4584d46fd04613b","slug":"sowing-will-be-done-in-about-seven-and-a-half-lakh-acres-in-rabi-season-now-urea-is-required-along-with-irrigation-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-9142-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रबी सीजन में करीब साढ़े सात लाख एकड़ में होगी बिजाई, अब सिंचाई के साथ यूरिया की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रबी सीजन में करीब साढ़े सात लाख एकड़ में होगी बिजाई, अब सिंचाई के साथ यूरिया की दरकार
Thu, 23 Nov 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
किसान द्वारा बीजाई किया गया खेत। संवाद
भिवानी।
रबी सीजन में करीब साढ़े पांच लाख एकड़ में अब तक किसान फसल बिजाई कर चुके हैं। जबकि करीब साढ़े सात लाख एकड़ में इस बार बिजाई का लक्ष्य है। किसानों को अब फसलों की सिंचाई के साथ ही यूरिया की दरकार भी है। प्राइवेट खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर भी कृषि विभाग ने छापा मार अभियान तेज कर दिया है। वहीं अब तक विभाग 25 से अधिक मामलों में कार्रवाई कर चुका है। खाद, बीज और कीटनाशकों के लैब में भेजे सैंपल अगर फेल आए तो अधिकृत विक्रेता का लाइसेंस भी कैंसिल होगा।
भिवानी जिले में रबी सीजन के दौरान करीब साढ़े सात लाख एकड़ में फसल बिजाई का लक्ष्य है। अब तक किसान करीब साढ़े पांच लाख एकड़ भूमि पर फसल बिजाई कर चुके हैं। जिले में दो लाख एकड़ में गेहूं बिजाई हो चुकी है। जबकि 60 हजार एकड़ संभावित इलाके में अभी गेहूं की बिजाई चल रही है। इसी तरह तीन लाख 15 हजार एकड़ में सरसों की बिजाई किसान कर चुके हैं। चने की पांच हजार एकड़ भूमि पर बिजाई बारिश पर निर्भर है। जौ की भी करीब 1200 एकड़ में बिजाई हो चुकी है। पांच हजार एकड़ में किसान पशु चारा की फसल की बिजाई चुके हैं। अन्य दलहन फसलों की बिजाई भी होगी। किसानों को इस समय फसलों की पहली सिंचाई की जरूरत है, ऐसे में यूरिया की भी उन्हें दरकार है। कृषि विभाग के अधिकारी पर्याप्त भंडारण का दावा कर रहे हैं, मगर खाद बिक्री केंद्रों पर सुबह ही स्टॉक खत्म का बोर्ड किसानों को लगा मिल रहा है। जबकि प्राइवेट खाद की खरीद पर उन्हें दवाइयां व अन्य सामान खरीद के लिए भी बाध्य किया जा रहा है। हालांकि कृषि विभाग की टीमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय हो चुकी हैं। बावजूद इसके अधिकृत विक्रेता थोड़े से मुनाफे के लिए किसानों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
कृषि विभाग की ओर से गुण नियंत्रण अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत खाद, बीज व कीटनाशक बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अधिकृत विक्रेताओं का स्टॉक भी जांचा जा रहा है। अब तक रबी सीजन में किसान करीब साढ़े पांच लाख एकड़ से अधिक दायरे में फसल बिजाई कर चुके हैं। जबकि फसल बिजाई अभी जारी है। छापामार अभियान से खाद और बीज के साथ कीटनाशकों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-डॉ. विनोद फौगाट, कृषि उपनिदेशक भिवानी।