फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sonam, Preeti and Bharat Kumar stood first in the competition

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे सोनम, प्रीति व भारत कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Sonam, Preeti and Bharat Kumar stood first in the competition
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के जीव जंतु विभाग द्वारा सामूहिक चर्चा पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के स्वपन को साकार करने के लिए पूरे भारत में स्वावलंबी भारत अभियान चलाया हुआ है। जिस को ध्यान में रखते हुए इस सामूहिक चर्चा का विषय मत्स्य पालन: एक राह आत्मनिर्भर भारत भारत की ओर रखा गया।
विज्ञापन

इसमें एमएससी और पीएचडी जीव जंतु विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मत्स्य पालन पर अपने अपने विचार प्रकट किए और चर्चा की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनम, प्रीति, भारत कुमार ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर साहिल, पुष्प लता, ज्योति और तृतीय स्थान कपिल, रवीना, सारिका ने प्राप्त किया। मंच का संचालन ज्योति द्वारा किया गया। डॉ. मोनिका जांगड़ा की देखरेख में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर डीन प्रोफेसर ललिता गुप्ता ने बच्चों को मत्स्य पालन से होने वाले लाभ के बारे में बताया।
विज्ञापन

डॉ. आशा पूनिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतवासी प्राचीन समय से ही व्यापार में समृद्ध एवं समर्थ रहे हैं। हमारा प्रत्येक गांव आत्मनिर्भर था और कोई भी कोई भी प्राणी बेरोजगार नहीं था। डॉ. कौशल सांगी ने बच्चों का मनोबल बढ़ा कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूरा योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed