फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Son wedding ceremony distributed helmets

बेटे के शादी समारोह में बांटे हेलमेट

Sun, 07 Feb 2016 12:39 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Son wedding ceremony distributed helmets

विज्ञापन
गोकल निवासी सुरेंद्र बोले, दुपहिया वाहन चालकों के साथ बढ़ते हादसों के चलते बांटे हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। वार्ड नंबर 19 निवासी एक बुजुर्ग ने अपने बेटे की शादी में नया कदम बढ़ाते हुए सुरक्षा का संदेश दिया। चाय की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग ने शादी समारोह में शामिल हुए अपने रिश्तेदारों को हेलमेट तोहफे के रूप में दिए। उनके इस कदम से जहां परिचित व रिश्तेदार दंग रह गए तो वहीं सामाजिक लोगों ने भी इसे खूब सराहा।
शादी समारोह में अब तक घरेलू व दिनचर्या में प्रयोग होने वाले गिफ्ट ही दिए जाते रहे हैं। इस बार बुजुर्ग सुरेंद्र यादव ने हेल्मेट बांटकर एक नई शुरुआत की है। उन्होंने अपने बेटे हितेश यादव की शादी समारोह में पहुंच रिश्तेदारों को हेलमेट भेंट किए। इस दौरान घर की बहु  बेटियों को भी स्कूटी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। सुरेंद्र यादव के बेटे हितेश यादव की शादी 4 फरवरी को भिवानी के गांव नवा राजगढ़ निवासी सरला के साथ की गई। अगले दिन 5 फरवरी को सुरेंद्र यादव ने अपने घर पर शादी समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में सुरेंद्र यादव ने सबसे पहले अपने बेटे हितेश व नवविवाहिता सरला को शपथ दिलाई की वह दोनों बाइक और स्कूटी पर जब भी सवार होंगे दोनों हेलमेट का प्रयोग करेंगे। जिसके बाद ही वर वधू स्टेज को समारोह में पहुंचे लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान समारोह में शरीक होने आए रिश्तेदारों व परिचितों ने भी हेल्मेट प्रयोग करने की शपथ ली। वर के पिता सुरेंद्र यादव गांव गोकल के निवासी है जो काफी वर्षों से दादरी सिविल अस्पताल के पीछे वार्ड नंबर 19 में रह रहे हैं। सुरेंद्र यादव ने महेंद्रगढ़ रोड पर ही एक छोटी सी चाय की दुकान की हुई है।
विज्ञापन

बढ़ते सड़क हादसों को देख उठाया कदम
सुरेंद्र ने बताया कि वह पिछले काफी समय से देख रहे हैं कि शहर में ज्यादातर हादसे बाइक सवारों के साथ ही हो रहे हैं। जिनमें से 90 प्रतिशत बाइक सवार छोटी से गलती  के चलते अपनी जान गवां बैठते हैं। अगर बाइक चालक हेलमेट का प्रयोग करे तो काफी बचाव रहता है। जिससे खुद के साथ परिजनों को भी जिंदगी मिलती है। हादसे में
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed