फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Son-in-law attacks wife and mother-in-law with sickle, both seriously injured

Bhiwani News: घर जमाई ने पत्नी और सास पर दरांती से किया हमला, दोनों गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law attacks wife and mother-in-law with sickle, both seriously injured
भिवानी। भारत नगर कॉलोनी में शनिवार शाम करीब पांच बजे घरेलू विवाद के चलते घर जमाई द्वारा तेजधार हथियार से अपनी पत्नी और सास पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन 30 वर्षीय सोनिया ने बताया कि उसका पति लंबे समय से शराब पीने का आदी है और पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। सोनिया के अनुसार उसका पति भिवानी में घर जमाई बनकर रह रहा है और आए दिन विवाद तथा हिंसा करता रहता है। शनिवार को उसने दरांती से सोनिया और उसकी 53 वर्षीय मां संतोष पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

सोनिया ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं। वहीं उसकी मां संतोष ने बताया कि पिछले नौ साल से उनका दामाद घर जमाई बनकर उनके साथ रह रहा है। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले पति की मृत्यु के बाद से वह लगातार प्रताड़ना झेल रही हैं। संतोष के अनुसार आरोपी पहले भी कई बार घर में घुसकर झगड़ा और हमला कर चुका है। शनिवार को वह ई-रिक्शा में दरांती लेकर आया और आते ही दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना सब्जी मंडी पुलिस चौकी को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed