फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Some will ride an elephant and some will get grapes as their election symbol

Bhiwani News: कोई होगा हाथी पर सवार तो किसी को मिलेगा अंगूर चुनाव चिह्न

Mon, 09 Sep 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 09 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Some will ride an elephant and some will get grapes as their election symbol
भिवानी। विधानसभा आम चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होगा। चुनाव को लेकर पांच सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न चुनाव लड़ेंगे। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को छोड़कर अन्य प्रत्याशियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिह्न जारी किए हैं, जो चुनावी मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों को जारी किए जाएंगे। इनमें किसी को अंगूर मिलेंगे तो किसी को शिमला या हरी मिर्च मिलेगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा चुनाव करवाने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक द्वारा वीएसटी, वीडियो विविंग टीम व एसएसटी टीमों का गठन किया जा चुका है। सभी पोलिंग बूथों पर बिजली, पेयजल और शौचालय तथा रैंप आदि जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। पोलिंग पार्टियों को भी जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पांच सितंबर से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। नामांकन पत्र 12 सितंबर तक दाखिल होंगे। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 16 सितंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 16 सितंबर को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को छोड़कर अन्य प्रत्याशियों के मन में नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही मन में चुनाव चिह्न मिलने की उत्सुकता बननी शुरू हो जाती है कि उनको कौन सा चुनाव चिह्न अलॉट होगा।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव लड़ने वाले नेताओं के लिए 190 चुनाव चिह्न जारी किए हैं, जिनमें से उनको अलॉट किए जाएंगे। इन चुनाव चिह्नों में से बात की जाए तो किसी प्रत्याशी को एअरकंडीशनर मिलेगा तो किसी को अलमारी चुनाव चिह्न के रूप में मिलेगी। किसी को सेब तो किसी को ऑटो रिक्शा मिलेगा। किसी को बेबी वॉकर, गुब्बारा, तो किसी को चूड़ियां चुनाव चिह्न के रूप में मिलेंगी। किसी प्रत्याशी को फलों से युक्त टोकरी मिलेगी तो किसी को बल्ला और बल्लेबाज चुनाव चिह्न के रूप में मिलेगा। किसी प्रत्याशी को बैटरी टार्च मिलेगी तो किसी को मोतियों का हार चुनाव चिह्न के रूप में मिलेगा। किसी को बेल्ट, बेंच, साइकिल पंप, मिलेगा तो किसी को दूरबीन, बिस्कुट, ब्लैक बोर्ड मिलेगा। किसी प्रत्याशी को आदमी व पाल युक्त नौका मिलेगी तो किसी को बक्सा, डबल रोटी और ब्रेड टोस्टर चुनाव चिह्न मिलेगा। किसी को ईंटें, ब्रीफकेस, ब्रुश, बाल्टी मिलेगा तो किसी प्रत्याशी को केक, कैलकुलेटर और किसी को कैमरा, मिलेगा। किसी को कैन, शिमला मिर्च, कार्पेट चुनाव चिह्न मिलेगा तो किसी को कैरम बोर्ड और किसी को फूलगोभी का चुनाव चिह्न मिलेगा। किसी को सीसीटीवी कैमरा, जंजीर, चक्की मिलेगी तो किसी को चपाती, रोलर का चुनाव चिह्न मिलेगा। किसी को चप्पल, शतरंज बोर्ड, चिमनी मिलेगा तो किसी प्रत्याशी को कोट, नारियल फार्म, कलर ट्रे और ब्रुश मिलेगा। किसी प्रत्याशी को कंप्यूटर माउस, चारपाई, क्रेन, घन, मिलेगा तो किसी को कटिंग प्लायर, हीरा, डीजल पंप, डिश एंटीना चुनाव चिह्न मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed