{"_id":"66afefa5227a1994880e6b36","slug":"some-feeders-will-be-operational-at-sub-station-today-power-cut-will-occur-after-every-hour-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-121183-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सब स्टेशन पर आज चालू होंगे कुछ फीडर, हर घंटे बाद लगेगा बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सब स्टेशन पर आज चालू होंगे कुछ फीडर, हर घंटे बाद लगेगा बिजली कट
Mon, 05 Aug 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के औद्योगिक सेक्टर 21 स्थित 132 केवी और 33 केवी फीडरों पर नए बिजली ट्रांसफार्मर चालू हो चुके हैं, जिन पर अब आंशिक लोड के साथ इन्हें चालू किया गया है। जिसकी वजह से फीडरों पर हर घंटे कट लगाए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि इन फीडरों पर पूरी तरह से लोड के साथ इन्हें अभी चालू नहीं किया है। शुरूआत में ये ट्रांसफार्मर निगरानी में भी रहेंगे।
दरअसल 30 जुलाई की रात 12 बजे अचानक ही 10/16 एमवीए और 33 केवी के दस एमवीए बिजली ट्रांसफार्मर में तकनीकी दिक्कत आ गई। जांच के बाद दोनों ही बिजली ट्रांसफार्मरों को डेमेज घोषित किया गया। इनकी जगह नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जिन पर अब आंशिक लोड डाला गया है।
बता दें कि औद्योगिक सेक्टर के 132 और 33 केवी फीडर से सेक्टर 21 और 26 की करीब ढाई सौ औद्योगिक इकाइयों के अलावा एक तिहाई शहरी दायरे के करीब चार से पांच फीडर जुड़े हैं। जिन पर पिछले पांच-छह दिनों से किस्तों में बिजली आपूर्ति मिल रही है। हालांकि ये दोनों बिजली ट्रांसफार्मर निगम अधिकारियों ने रिकॉर्ड समय में स्थापित करा चालू करा दिए हैं, बावजूद इसके सप्ताह भर बिजली उपभोक्ताओं और उद्योग मालिकों को परेशानी झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
औद्योगिक सेक्टर के पावर सब स्टेशनों पर नए ट्रांसफार्मर अब ठीक से काम कर रहे हैं। इन पर आंशिक लोड डालकर टेस्टिंग की जा रही है। सोमवार से नियमित बिजली आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगी।
-बिजेंद्र लांबा, प्रबंधक भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।