फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Solving the problems of citizens is the priority of the district administration

Bhiwani News: नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता

Tue, 27 May 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Solving the problems of citizens is the priority of the district administration
गांव मंढाणा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि किसी भी गांव के विकास में ग्रामीणों का सहयोग बहुत जरूरी होता है। सरकार के साथ-साथ गांव का विकास ग्रामीणों की भूमिका पर निर्भर है। ऐसे में ग्रामीण गांव की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उपायुक्त सोमवार देर रात को गांव मंढाणा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों को अपना संदेश दे रहे थे। गांव मंढाणा उपायुक्त महावीर कौशिक का पैतृक गांव है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान से की। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इसके साथ-साथ उपायुक्त ने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि वे गांव में भाईचारे की भावना को और अधिक प्रबल करें। आमजन की मदद के लिए जिला प्रशासन हमेशा तत्पर है। कोई भी व्यक्ति प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रख सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन का हरसंभव प्रयास रहता है कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत व ग्रामीणों की तरफ से उपायुक्त महावीर कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति और कन्या भ्रूण हत्या पर रोकथाम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक आर्यन चौधरी, सिविल सर्जन रघुवीर शांडिल्य, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. विनोद सांगवान, जिला मत्स्य अधिकारी सिकंदर सांगवान, सहायक कृषि अभियंता डॉ. नसीब धनखड, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमवीर कादयान, कोच विद्यानंद, सरपंच प्रतिनिधि संजय गांधी, पंचायत समिति अध्यक्ष सीताराम मौजूद रहे।

युवाओं से किया किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान

रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान कुश्ती खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों से उनका परिचय लिया। इस दौरान उपायुक्त ने युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। नशा भविष्य को बर्बाद कर देता है। नशे से स्वास्थ्य के साथ-साथ धन की भी हानि होती है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी एक खेल में रुचि रखने का भी आह्वान किया।


कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग, सड़क निर्माण, व्हीलचेयर दिलवाने, तालाब पर गऊ घाट बनवाने, मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने, पंचायत घर बनवाने, खेल अकादमी में पेयजल की व्यवस्था करवाने, घरों में पेयजल पाइपलाइन पर लगे अवैध मोटर हटवाने, गली के बीच से ट्रांसफार्मर हटवाने, मंदिर में लाइट की व्यवस्था करवाने, परिवार पहचान पत्र, माइनर पर पुलिया का निर्माण करवाने, मकान की मरम्मत के लिए सहायता राशि दिलवाने, तालू माइनर को ऊंचा उठाने, गांव में रोडवेज बस की सुबह-शाम नियमित रूप से व्यवस्था करवाने, गांव में लाइब्रेरी का निर्माण करवाने की समस्याएं रखीं। इस दौरान गांव लोहारी जादू से पंचायत प्रतिनिधि मुकेश कुमार के नेतृत्व में भी पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। उपायुक्त ने सभी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में सुबह की तरह शाम को भी बस रोडवेज बस का संचालन किया जाए। ताकि गांव के लोगों को भिवानी आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed