फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Society is incomplete without education: MP Dharambir

शिक्षा के बिना समाज अधूरा : सांसद धर्मबीर

Mon, 27 Mar 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 Mar 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Society is incomplete without education: MP Dharambir
भिवानी। पब्लिक स्कूल बाल भवन में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। कार्यक्रम में भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए स्कूल के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सरदाना ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस अवसर पर स्कूल के छात्र, छात्राओं ने मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। खासतौर पर पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी डांस, कव्वाली व योगा डांस सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। सांसद धर्मबीर ने कहा कि विश्व के विकास में शिक्षा का हमेशा अहम योगदान रहा है। जो समाज शिक्षित हुआ है उसने अभूतपूर्व तरक्की भी की है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा बजट निर्धारित होना चाहिए। वर्तमान प्रदेश व केंद्र की सरकारें शिक्षा के प्रचार व प्रसार के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रसार में अध्यापक की भूमिका भी अत्यधिक बढ़ जाती है। सांसद ने प्रशासन के अनुरोध पर बालिकाओं के लिए स्कूल वैन मुहैया करवाने का भी आश्वासन दिया। स्कूल प्राचार्य मंजुषा ने आगंतुकों का आभार जताया। स्कूल उप प्राचार्य सागरिका मल्होत्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल की पिछले वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्कूल के वार्षिक परिणामों की घोषणा की गई और विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed