फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Social movement against drugs is needed for progress

Bhiwani News: तरक्की के लिए नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन की जरूरत

Mon, 06 Jan 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Social movement against drugs is needed for progress
भिवानी। गांव गोलपुरा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जारी राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के सातवें दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह पूनिया ने स्वयंसेवकों को प्राणायाम करवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वयंसेवकों को एचआईवी एड्स विषय की जानकारी दी गई और समझाया कि इन रोगों से ग्रस्त व्यक्ति से नफरत न कर के मदद करनी चाहिए। यहीं एक सच्चे स्वयंसेवक की भूमिका है। सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज पहुंचे। बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अपनाने तथा नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें शहीदों को नमन कर संत व महापुरुषों की सेवा करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश व समाज की तरक्की के लिए नशा जैसे जहर व सामाजिक बुराई के खिलाफ सामाजिक आंदोलन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बबीता, कुमारी मितेश, दयानंद, अनिल, मनोज, जगवंती, कुलदीप बुगालिया, संदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed