फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   snatching, truck, knief, police

पहले मांगी लिफ्ट, फिर चालक को चाकू दिखाकर छीना ट्रक

Sun, 28 Feb 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
snatching, truck, knief, police
भिवानी। कस्बा जुई से तोशाम की तरफ जाने वाली सड़क पर लिफ्ट लेकर बैठे दो लोगों ने चालक से चाकू की नोक पर ट्रक छीन लिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

जुईकलां पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव राठियों की ढाणी वासी आशीष ने बताया कि वह पिछले छह माह से हाइवा ट्रक चला रहा है। शुक्रवार की शाम को वह खानक से मिट्टी का ट्रक लेकर कुडल स्थित एक ईंट भट्ठे पर गया था। भट्ठे पर हाइवा ट्रक खाली करने के बाद गाड़ी में तेल डलवाने के लिए वह जुई स्थित एक पेट्रोल पंप पर चला गया। वहां से तेल डलवाने के बाद जब चलने लगा तो पेट्रोल पंप पर ही उसे दो लोग मिले, जिन्होंने उससे पूछा की कहां जाएगा। इस पर उसने बताया कि वह तोशाम जाएगा। दोनों लोग उसके ट्रक में सवार हो गए और बोले कि उन्हें रास्ते में गांव चंदावास उतार देना। रात करीब दस बजे वे जुई से निकलकर नहर के समीप पहुंचे तो ट्रक में सवार एक व्यक्ति ने उसे चाकू दिखाकर उसे जबरन नीचे उतार दिया और फिर उसका ट्रक लेकर फरार हो गए। उसने फोन पर इसकी जानकारी ट्रक मालिक को दी और फिर मामलेे की शिकायत जुईकलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर हाइवा ट्रक छीनने के मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

वर्जन-
ट्रक चालक की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, जांच अधिकारी, जुई पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed