फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   smuggler arrested, 3.20 quental ganga, police

हांसी में सप्लाई होना था पकड़ा गया 3.20 क्विंटल गांजा

Sat, 27 Feb 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
smuggler arrested, 3.20 quental ganga, police
भिवानी। पकड़ा गया 3.20 क्विंटल गांजा हांसी में सप्लाई होना था। तस्करों से नशीले पदार्थ की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम अब इस मामले को पूरी तरह से खंगालने में जुटी है। फलफूल रहे इस नशे के धंधे में शहर के कुछ बड़े धंधेबाजों के नाम भी उजागर होंगे। करीब डेढ़ माह पहले भी तीन क्विंटल से अधिक गांजा इसी तरह हांसी में सप्लाई किया गया था। पुलिस पूछताछ में यह सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों गांजा लाने के 50-50 हजार रुपये तय किए गए थे।
विज्ञापन

सीआईए द्वितीय की टीम ने इंस्पेक्टर श्रीभगवान यादव की अगुवाई में वीरवार को मुंढाल ओवरब्रिज नाके पर एक ट्रैवलिंग गाड़ी को जांच के लिए रोका था। इसी दौरान गाड़ी चालक प्रदीप ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी चालक प्रदीप को काबू किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी मध्य प्रदेश व आंध्रप्रदेश बार्डर से गांजा लाता था। बवानीखेड़ा के ही एक व्यक्ति ने गांजा मंगवाया था, जिसे हांसी में सप्लाई किया जाना था। मगर इससे पहले ही नशीले पदार्थ का जखीरा पुलिस के हाथ लग गया। फिलहाल पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल खेरी वासी अजय को चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस की टीमें अब नशे से जुड़े सौदागरों की तलाश में जुटी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि पकड़े गए दोनों व्यक्ति डेढ़ माह पहले तीन क्विंटल गांजे की सप्लाई जिले में कर चुके हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
हमारी टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। गांजा कहां से आया, कहां सप्लाई होना था और किसने मंगवाया था। इसकी पूरी जांच की जा रही है। कुछ नाम सामने आए हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीभगवान यादव, इंचार्ज सीआईए द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed