फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six youths riding bikes with illegal weapons caught, case registered

अवैध हथियार के साथ बाइक सवार छह युवक काबू, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Six youths riding bikes with illegal weapons caught, case registered
तोशाम। सीआईए प्रथम की टीम ने तोशाम जुई मार्ग पर धारण चौक के पास नाका लगाकर दो बाइक सवार छह युवकों को 4 देसी पिस्तौल, 8 रोंद, तलवार व फरसे सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआई की टीम को सूचना मिली थी कि रामपुरा बलियाली निवासी अनूप उर्फ गोलू, अमित, नरेंद्र, बलियाली निवासी अक्षय उर्फ मुढालिया, दिनोद निवासी अजय उर्फ फुसड, अलखपुरा निवासी अनिल ये सभी पिस्तौल, तलवार व फरसे हाथों में लेकर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर धारण की तरफ से जुई मार्ग की तरफ जा रहे हैं। सूचना में बताया कि सभी युवक शरारती किस्म के हैं, किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। मौके पर नाकाबंदी की जाए तो काबू आ सकते हैं। सीआईए की टीम ने मुखबरी पर तोशाम- जुई मार्ग पर धारण चौक के पास नाका लगा दिया। कुछ देर बाद धारण की तरफ से 2 मोटरसाइकिल तेज गति से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल रुकवाने का इशारा किया। आरोपी टीम को देखकर मोटरसाइकिल वापस भगाने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम के सदस्यों ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को तलाशी पर आरोपियों से 4 देसी पिस्तौल, 8 रोंद, तलवार व फरसे बरामद हुए। पुलिस ने उक्त 6 युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, अवैध हथियार अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बारे में कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेमसिंह ने बताया कि सीआईए की टीम द्वारा 6 युवकों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया ही। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed