{"_id":"689a21f95d7fb1fa98062b1d","slug":"six-new-sub-health-centers-will-be-built-in-the-district-with-333-crores-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138126-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले में 3.33 करोड़ से छह नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनेगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले में 3.33 करोड़ से छह नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनेगे
Mon, 11 Aug 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिले में 3 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से छह नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। जिला परिषद ने इनके लिए टेंडर अलॉट कर दिए हैं। 13 जुलाई को भीम स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गांव चंदावास, भेरा, खानक, इंदीवाली, मंढाना और मंढान में इन उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास किया था।
प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि हरियाणा सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उनका उद्देश्य है कि किसी भी नागरिक को प्राथमिक चिकित्सा या मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। नए उप स्वास्थ्य केंद्र इस दिशा में एक मजबूत आधारशिला साबित होंगे। मंत्री आरती ने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में न केवल सामान्य बीमारियों का इलाज होगा बल्कि नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल, नवजात और शिशुओं की स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श, योग एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। नए उप स्वास्थ्य केंद्रों में सीएचओ, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू मेल, आशा कार्यकर्ता और अन्य स्टाफ की नियुक्ति भी की जाएगी।