{"_id":"60d0d7628ebc3e29e05e424b","slug":"six-new-corona-positive-found-doctors-sampling-bhiwani-news-rtk614060614","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के छह नए संक्रमित मिले, 15 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के छह नए संक्रमित मिले, 15 हुए ठीक
विज्ञापन
भिवानी। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण से मौत का कोई मामला नहीं आया है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के छह केस मिले हैं। वहीं 15 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 63 सक्रिय केस हैं। वहीं अब तक कोरोना संक्रमण से 638 की मौत हो चुकी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने 590 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर बाद तक आएगी। जिले में कोरोना संक्रमण के 340 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 309320 सैंपल की जांच की है। जिनमें से 22283 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 285884 की रिपोर्ट नेगिटिव रिपोर्ट रही। अब तक कोरोना संक्रमण के 21582 मामले ठीक हो चुके हैं और 638 की मौत हो गई। जिले में फिलहाल 63 सक्रिय केस हैं।
सीएचसी अनुसार संक्रमण के मामले
सीएचसी संक्रमण
धनाना 04
कैरू 06
लोहारू 03
मानेहरू 07
मीरान 07
तोशाम 08
जमालपुर 03
ब्लैक फंगस के दो नए केस मिले, 11 सक्रिय केस
जिले में ब्लैक फंगस ने फिर से दस्तक दे दी है। सोमवार को जिले में ब्लैक फंगस के दो मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में ब्लैक फंगस का आंकड़ा 44 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को ब्लैक फंगस के आंकड़े जारी किए है। जिसमें जिले के गांव कलिंगा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित था। अचानक ही उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुुंचे, जहां उसे ब्लैक फंगस की पुष्टि की। परिजनों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। वही दूसरा मामला गांव रतेरा का है। जिसमें 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति को ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इसे भी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। जिले में ब्लैक फंगस के अब तक कुल 44 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 15 की मौत हो गई और 18 ठीक हो गए। जिले मेें फिलहाल फंगस के 11 केेस सक्रिय हैं। जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक, गुरुग्राम, हिसार व रोहतक के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
वर्जन:
जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत के आंकड़े थम गए हैं। स्वास्थ्य विभाग नागरिकों से अपील करता है कि कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और घर पर रहे। अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। अपेक्षित नागरिक वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।