{"_id":"5f2077e68ebc3e637d41c1c1","slug":"siver-close-water-logging-peoples-protest-bhiwani-news-rtk566223123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सीजन में ठप सीवरेज व्यवस्था लोगों पर पड् रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून सीजन में ठप सीवरेज व्यवस्था लोगों पर पड् रही भारी
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड से कचहरी रोड पर सीवरेज व्यवस्था ठप होने से प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते गुस्स?
- फोटो : Bhiwani
मानसून में ठप सीवरेज व्यवस्था शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। शहर में कई जगह सीवर ठप की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा और पब्लिक हेल्थ के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं मामले की शिकायत सीएम विंडो पर भी डाली गई।
शहर के पुराना कचहरी रोड पर गली निर्माण के लिए जेसीबी ने सीवर मैनहोल ही क्षतिग्रस्त कर दिए, जिस वजह से सड़क पर ही गंदा पानी फैल गया। टूटी सड़क और सीवर के फैले गंदे पानी ने लोगों का जीना दूभर किया तो पब्लिक हेल्थ के खिलाफ स्थानीय लोगों ने रोष जताया। वहीं हालु बाजार की वागलान गली में भी पिछले एक सप्ताह से ठप सीवर की वजह से गली में गंदा पानी जमा है। जिसको लेकर लोगों ने नारेबाजी कर रोष जताया। उधर, एमसी कॉलोनी के लोगों ने भी सीएम विंडो में शिकायत देकर बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए मैनहोल निर्माण से पहले ही टूटने पर निम्न स्तर की सामग्री इस्तेमाल के आरोप लगाए।
15 दिन पहले जेसीबी ने तोड़ा सीवर, सड़क पर फैले गंदे पानी में जताया रोष
शहर के पुराना बस स्टैंड से लघु सचिवालय परिसर की तरफ जाने वाले कचहरी रोड पर पिछले 15 दिनों से सड़क निर्माण के लिए सड़क को तोड़ डाला। सड़क तोड़ने के दौरान ही जेसीबी ने सीवर मैनहोल भी क्षतिग्रस्त कर दिए। इस वजह से सीवर का गंदा पानी टूटी सड़क पर ही फैल रहा है। आक्रोशित लोगों ने पब्लिक हेल्थ के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। स्थानीय नागरिक गो सेवक संजय परमार, दलबीर हालुवासिया, भानुप्रकाश, डॉ बीएन शर्मा, शिवकुमार प्रजापति, राजेश, आशु, सुभाष मिताथलिया, धीरज सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से पुरानी सड़क तोड़ दी थी। उस समय जेसीबी ने कई सीवरेज मैनहोल क्षतिग्रस्त कर दिए। इस वजह से सीवरेज का गंदा पानी भी टूटी सड़क पर ही फैल रहा है, जिससे कीचड़ और बदबू ने यहां के लोगों का जीना हराम कर दिया है। जेई को भी इस संबंध में शिकायतें दी। मौके पर मशीन भी आई, मगर समाधान बगैर ही मशीन वापस भेज दी। अब अधिकारी समस्या का समाधान भी नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी सड़क पर धरना देकर बैठ जाएंगे। आक्रोशित कचहरी रोड के दुकानदारों व बाशिंदों ने पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन
गली में जमा गंदा पानी, बारिश में हो रहा जलभराव, पैदल चलने का भी रास्ता नहीं
शहर के हालु बाजार वागलान गली के लोगों ने मंगलवार को ठप सीवर की वजह से गली में जमा गंदे पानी के बीच खड़े होकर पब्लिक हेल्थ के खिलाफ रोष स्वरूप नारेबाजी की। क्षेत्रवासी आशीष, मनोज पाटनिया, मुकेश, संदीप तरूण ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ठप सीवरेज की वजह से गली के अंदर गंदा पानी जमा है। बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। गली के अंदर गंदे पानी की वजह से पैदल जाने का रास्ता भी नहीं है। गंदे पानी से उठ रही बदबू से लोग घरों के अंदर ही परेशान हो रहे हैं, जबकि पब्लिक हेल्थ विभाग शिकायतों के बावजूद भी कोई समाधान नहीं कर रहा है। गंदे पानी के गली में ठहराव की वजह से बीमारियों का संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पब्लिक हेल्थ विभाग से जल्द से जल्द गंदे पानी की निकासी का समाधान किए जाने की मांग की है।
नए पाइप बिछाए, निर्माण से पहले टूटे मैनहोल, सीएम विंडो में दी शिकायत
रोहतक गेट क्षेत्र की एमसी कॉलोनी मुख्य सड़क पर बरसाती पानी की निकासी के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा नई पाइप लाइन व नाला निर्माण का काम चल रहा है। लेकिन पाइप डालने व मैनहोल में निम्न स्तर की निर्माण सामग्री इस्तेमाल हो रही है, जो बनने से पहले ही टूटकर बिखरने लगे हैं। इस कार्य की वजह से पूरी सड़क भी तोड़ डाली हैं, जिस वजह से मुख्य सड़क पर आने जाने का रास्ता भी नहीं बचा है। एमसी कॉलोनी वासी एडवोकेट यश भाटिया, डॉ राजेश शर्मा, दिनेश वर्मा, रजनीश शर्मा ने बताया कि खुदाई के दौरान जेसीबी ने पेयजल लाइन भी कई जगह से तोड़ दी हैं, जिस वजह से पानी सड़क पर भी जमा हो गया है। इस वजह से दूषित पानी की आपूर्ति भी घरों के अंदर हो रही है। एमसी कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि बरसाती पानी निकासी के पाइप से ही घरों के सीवरेज कनेक्शन भी जोड़ दिए हैं। जिससे भी परेशानी बढ़ जाएगी। वहीं मामले की शिकायत सीएम विंडो में दी है। एमसी कॉलोनी के लोगों ने चल रहे निर्माण की जांच व नियमानुसार कार्य कराए जाने के साथ साथ टूटी मुख्य सड़क व जमा गंदे पानी की निकासी से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

घरों के आगे भरे सीवर के गंदे पानी से परेशान हालु बाजार क्षेत्रवासी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करत?- फोटो : Bhiwani